ब्लैकमेलिंग से तंग नाबालिग ने दी जान, विदेश से रोते पिता ने पुलिस पर आरोप

0
ब्लैकमेलिंग से तंग नाबालिग ने दी जान, विदेश से रोते पिता ने पुलिस पर आरोप


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक नाबालिग बच्ची ने अपनी जान दे दी. गांव के ही दो युवकों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है. विदेश में रह रहे मृतका के पिता ने वीडियो जारी कर मनियर इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी और सब-इंस्पेक्टर इस्माईल पर आरोपियों से सांठगांठ का सनसनीखेज आरोप लगाया है.

Zoom

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नाबालिग बच्ची ने दी जान

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से पुलिस वालों की करतूत से एक नाबालिग बच्ची की जान चली गई. मनियर थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई एक नाबालिग बच्ची ने खौफ और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इस घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के ही दो मनचले युवकों ने बहला-फुसलाकर नाबालिग बच्ची का एक अश्लील वीडियो बना लिया था. इसके बाद आरोपी लगातार उस वीडियो को सार्वजनिक और वायरल करने की धमकी देकर बच्ची के साथ छेड़खानी और ब्लैकमेलिंग कर रहे थे. बच्ची और उसका परिवार काफी समय से इस सामाजिक और मानसिक दबाव को झेल रहा था. आखिरकार, आरोपियों की लगातार बढ़ती हरकतों से परेशान होकर मासूम ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

खाकी पर लगाए संगीन आरोप
घटना के वक्त मृतका के पिता सद्दाम रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में मौजूद थे. बेटी की मौत की दुखद खबर मिलते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. उन्होंने विदेश से ही एक भावुक वीडियो संदेश जारी कर बलिया पुलिस की कार्यप्रणाली की धज्जियां उड़ा दीं. पिता ने सीधे तौर पर मनियर थाने के इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी और सब-इंस्पेक्टर इस्माईल पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

मृतक बच्ची के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा:

‘मेरी पत्नी ने पुलिस में जाकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. सब-इंस्पेक्टर इस्माईल आरोपियों से पैसे लेकर उन्हें बचाते रहे और उल्टे हमारे घर आकर मेरी ही मासूम बेटी को धमकाते थे. अगर पुलिस समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती, तो आज मेरी बेटी जिंदा होती.’

पीड़ित पिता ने इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

मामले पर क्या है पुलिस का रुख?
मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने अपनी सफाई पेश की है. अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मनियर थाने में मामला पंजीकृत किया गया था.

पुलिस की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी:

पीड़िता की मां ने गांव के ही दो युवकों पर बेटी को बहला-फुसलाकर अश्लील वीडियो बनाने और छेड़खानी करने की शिकायत दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी.

इसी जांच के दौरान आज नाबालिग पीड़िता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

  • सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया.
  • नामजद दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *