रेप पीड़िता से दुष्कर्म करने वाला दरोगा पहुंचा जेल, शादी का झांसा देकर लूटता रहा आबरू

0
रेप पीड़िता से दुष्कर्म करने वाला दरोगा पहुंचा जेल, शादी का झांसा देकर लूटता रहा आबरू


Last Updated:

UP Police News: लखनऊ में एक दुष्कर्म पीड़िता के साथ दरोगा ने ही शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी सीनियर सब इंस्पेक्टर (एसएसआई) धर्मवीर शाही ने शिकायत करने पर पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट भी की. मामले की गंभीरता को देखते हुए आशियाना पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और आरोपी दारोगा धर्मवीर शाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Zoom

शादी का झांसा देकर रेप पीड़िता से दुष्कर्म करने वाले दरोगा को जेल.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. जिस पुलिस पर आम जनता, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, उसी खाकी वर्दी वाले ने एक बेबस पीड़िता की आबरू लूट ली. न्याय की आस में पुलिस के पास पहुंची एक रेप पीड़िता के साथ खुद केस की जांच कर रहे दारोगा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने कुछ समय पहले आशियाना थाने में एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला दर्ज कराया था. पुलिस विभाग ने इस संवेदनशील मामले की जांच आशियाना थाने में तैनात सीनियर सब इंस्पेक्टर (SSI) धर्मवीर शाही को सौंपी थी. आरोप है कि जांच के दौरान आरोपी दारोगा धर्मवीर शाही ने पीड़िता की मजबूरी का फायदा उठाया. उसने पीड़िता को न्याय दिलाने और खुद उससे शादी करने का झूठा झांसा दिया. इसी झांसे में लेकर दारोगा ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया.

शिकायत करने पर की मारपीट
जब पीड़िता को दारोगा की नीयत पर शक हुआ और उसने अपने साथ हो रहे इस दूसरे धोखे की शिकायत आला अधिकारियों से करने की बात कही, तो आरोपी दारोगा बौखला गया. आरोप है कि धर्मवीर शाही ने पीड़िता के घर में जबरन घुसकर उसके साथ गाली-गलौज और बुरी तरह मारपीट की, ताकि वह डर के मारे अपना मुंह बंद रखे.

दारोगा गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश जारी
इस पूरी खौफनाक वारदात के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई. मामले की संवेदनशीलता और पुलिस की छवि पर उठते सवालों को देखते हुए आशियाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी दारोगा धर्मवीर शाही समेत तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *