अयोध्या में बदली दर्शन व्यवस्था, राम दरबार के लिए पास की अनिवार्यता खत्म

0
अयोध्या में बदली दर्शन व्यवस्था, राम दरबार के लिए पास की अनिवार्यता खत्म


Last Updated:

राम मंदिर ट्रस्ट की इस नई व्यवस्था से श्रद्धालुओं का समय भी बचेगा और दर्शन प्रक्रिया पहले से अधिक सुगम होगी.बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे राम भक्त इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं और इसे श्रद्धालुओं की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं.

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए प्रतिदिन उमड़ रहे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. अब राम मंदिर परिसर में स्थित भव्य ‘राम दरबार’ के दर्शन के लिए किसी भी श्रद्धालु को वीआईपी या विशेष पास बनवाने की आवश्यकता नहीं होगी. ट्रस्ट ने पास व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म कर दिया है, जिससे अब आम श्रद्धालु भी बिना किसी रुकावट के राम दरबार के दर्शन कर पा रहे हैं.

सावन के पवित्र महीने में अयोध्या में रामभक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है. हाल ही में राम मंदिर में सामने आए चढ़ावा चोरी के विवाद के बावजूद श्रद्धालुओं की अगाध आस्था में कोई कमी नहीं आई है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब श्रद्धालु सामान्य दर्शन कतार के तहत ही पहले रामलला और फिर उसी क्रम में आगे बढ़कर राम दरबार के दर्शन कर रहे हैं. इससे पास बनवाने के झंझट से मुक्ति मिल गई है और दर्शन प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज और सुगम हो गई है.

मेरठ से अयोध्या पहुंचीं श्रद्धालु निधि ने बताया कि उन्हें रामलला के दर्शन बेहद सहज तरीके से हुए.उन्होंने कहा अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा. किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई.पहले राम दरबार के दर्शन के लिए पास बनवाना पड़ता था, लेकिन अब यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है.सभी श्रद्धालु बिना पास के राम दरबार के दर्शन कर रहे हैं. ट्रस्ट ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है.

वहीं आजमगढ़ से आए श्रद्धालु राकेश ने कहा कि भगवान श्रीराम के दर्शन कर उनका मन आनंद और श्रद्धा से भर गया उन्होंने बताया, हम पहले भी अयोध्या आए थे, लेकिन उस समय राम दरबार के दर्शन नहीं कर सके थे क्योंकि पास की व्यवस्था थी.इस बार बिना किसी पास के राम दरबार के दर्शन हुए जिससे बहुत खुशी मिली. मंदिर की व्यवस्थाएं भी काफी बेहतर हैं.

बिहार से पहुंचे एक श्रद्धालु ने भी मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की. उन्होंने कहा कि पहले राम दरबार के दर्शन के लिए पास बनवाने में काफी दिक्कत होती थी, लेकिन अब सामान्य दर्शन व्यवस्था के तहत ही वहां दर्शन हो रहे हैं. इससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है.उन्होंने इसे भगवान श्रीराम की कृपा और अपने लिए सौभाग्य बताया.

राम मंदिर ट्रस्ट की इस नई व्यवस्था से श्रद्धालुओं का समय भी बचेगा और दर्शन प्रक्रिया पहले से अधिक सुगम होगी.बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे राम भक्त इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं और इसे श्रद्धालुओं की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *