Live: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, अनुपूरक बजट को मिलेगी मंजूरी
Last Updated:
Yogi Government Cabinet Meeting: विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करने से पहले योगी सरकार की आज अहम कैबिनेट बैठक होने वाली है. इस बैठक में कुल 18 प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. साथ ही इस कैबिनेट मीटिंग में अनुपूरक बजट को भी मंजूरी दी जाएगी.
योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज.
लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की आज कैबिनेट बैठक होगी. इस मीटिंग में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी भी मिल सकती है. कैबिनेट बैठक में 40 हजार करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक पेश करने की प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है. इसके अलावा मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम 2004 में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया जाएगा. प्रस्ताव अगर पास हो जाता है तो फिर कामिल, फाजिल डिग्री की मान्यता खत्म हो सकती है. इसके अलावा किसानों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को मंजूरी मिल सकती है.
कैबिनेट बैठक में खनिकर्म सेवा नियमों में बदलाव से जुड़ा प्रस्ताव पेश हो सकता है. श्रमिकों से जुड़े नए नियम लागू करने का प्रस्ताव लाया जा सकता है. इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों की परियोजना में छूट देने, CAG की रिपोर्ट पेश करने, प्रयागराज-चित्रकूट विकास प्राधिकरण बनाने, घुमंतू विकास बोर्ड बनाने और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में बदलाव का प्रस्ताव पेश हो सकता है.
इसके अलावा कैबिनेट में जेवर लिंक एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव लाया जा सकता है. शीरा नियंत्रण कानून में संशोधन का प्रस्ताव पेश हो सकता है. खरीफ फसल बीमा योजना लागू करने का प्रस्ताव होगा पेश. नए बहुउद्देश्यीय हब बनाने का प्रस्ताव हो सकता है पेश. राज्य संपत्ति विभाग की नई सेवा नियमावली लागू करने का प्रस्ताव आ सकता है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…
और पढ़ें