UP News Live : आजमगढ़ में भीषण हादसा डीजल, टैंकर का टायर फटने से लगी आग, 3 जिंदा जले
Last Updated:
UP News and Updates in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वा…और पढ़ें
यूपी लाइव न्यूज
UP Today News: उत्तर प्रदेश में अपराध, हादसों और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. कहीं भीषण सड़क हादसों में लोगों की जान गई, तो कहीं पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाशों को दबोचा. मंदिर में चोरी, शराब तस्करी पर कार्रवाई और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन के फैसले भी सुर्खियों में रहे. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज 18 के इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें. यहां आपको हर तरह की खबरें मिलेंगी. राज्य में होने वाली बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें भी मिलेंगी.
Lucknow News: लखनऊ के पंचमुखी हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी, चांदी के मुकुट-छत्र और CCTV DVR भी ले गए चोर
लखनऊ के महानगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरों ने लाखों रुपये के चांदी के मुकुट, छत्र और सीसीटीवी डीवीआर चोरी कर लिए. सोमवार तड़के घटना का पता चला. मंदिर संरक्षक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर महानगर पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है.
Azamgarh News: आजमगढ़ में भीषण हादसा: डीजल टैंकर में लगी आग, 3 जिंदा जले
आजमगढ़ के जीयनपुर-बिलरियागंज मार्ग पर डीजल से भरा टैंकर टायर फटने के बाद बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर से टकराकर पलट गया. देखते ही देखते टैंकर आग का गोला बन गया. हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. कई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया.
Kaushambi News:कौशांबी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: एक के पैर में गोली, दूसरा अंधेरे में फरार
कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में रतगहा-चायल मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. आरोपी प्रदीप के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने घायल आरोपी के पास से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं.
Kanpur News: गोविंद नगर के फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
गोविंद नगर स्थित गौरव फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग की सात गाड़ियों और पोर्टेबल बाइक्स की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया. आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.
Deoria News: देवरिया पुलिस का बड़ा एक्शन: बिहार भेजी जा रही 42 पेटी शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
देवरिया पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ अभियान में बनकटा और लार थाना क्षेत्रों से 42 पेटी शराब व बीयर बरामद की. बिहार भेजी जा रही खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. बरामद शराब और वाहनों की कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई गई.
Moradabad News: मुरादाबाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: छतों से बरसे पत्थर, महिला समेत 4 घायल
मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के नगला हाशा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ. लोग छतों पर चढ़कर एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आए. घटना में महिला समेत चार लोग घायल हुए. पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
Lalitpur News: ललितपुर में पुलिस मुठभेड़: घनश्याम हत्याकांड के 3 और आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
ललितपुर के सिद्धन रोड स्थित घनश्याम हत्याकांड में फरार तीन आरोपियों को तालबेहट पुलिस ने एमपी की ओर भागते समय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. तीनों के पैर में गोली लगी. इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. इससे पहले छह आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं.
सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए पिता-पुत्र, दोनों की मौत
सोनभद्र के कैथी गांव के पास स्टेट हाईवे पर खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्र ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए. मेडिकल कॉलेज में बेटे और ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय पिता ने दम तोड़ दिया. युवक की पिछले साल ही शादी हुई थी. पुलिस हादसे की जांच में जुटी है.