कोई आसमान नहीं टूट पड़ा है.. राम मंदिर दान चोरी पर क्‍यों बोले स्‍पीकर महाना?

0
कोई आसमान नहीं टूट पड़ा है.. राम मंदिर दान चोरी पर क्‍यों बोले स्‍पीकर महाना?


Last Updated:

UP Vidhan Sabha LIVE : यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन जब नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडये ने राम मंदिर दान चोरी पर अपनी बात रखी तो स्‍पीकर ने कहा कि ‘ये मुद्दा ना तो तत्‍कालिक हैं, ना कोई ऐसा पहाड़ टूटा पड़ा है. ऐसा कुछ नहीं है नेता प्रतिपक्ष अगर आप सोचकर ही आए हो तो कि आपको हंगामा ही करना है तो बात अलग है. कोई विषय ही नहीं आप मिलेगा.’ विधानसभा की कार्यवाही की शुरुआत में ही क्‍या हुआ, आइये जानते हैं.

Zoom

यूपी विधानसभा मानसून सत्र के दिन कार्यवाही हंगामेदार हो गई.

UP Vidhan Sabha LIVE : यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन अनुपूरक बजट पेश किए जाने से पहले सदन के अंदर काफी हंगामा हुआ. बात विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय के राम मंदिर दान चोरी का मुद्दा उठाए जाने से शुरु हुई, लेकिन स्‍पीकर सतीश महाना ने उन्‍हें यह कहकर चुप कराने की कोशिश की. उन्‍होंने कहा कि नियम 311 पढ़ लीजिए पहले. इसके बाद भी विपक्ष मुद्दे पर अपनी बात रखने के लिए हंगामा करता रहा, लेकिन स्‍पीकर ने कहा कि ऐसा कोई आसमान नहीं टूट पड़ा है, कोई चोरी नहीं हुई. आप लोगों में से कितने लोगों ने चंदा दिया है, रसीद ले आइये पता चल जाएगा किसका कितना चंदा चोरी हुआ है.

दरअसल, विधानसभा की कार्यवाही की शुरुआत होते ही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने नियम 311 के तहत अहम विषयों पर चर्चा कराई जा सकती है. अब इससे बड़ा क्‍या होगा कि राम मंदिर चंदा चोरी हो गया और हम यहां सदन में बैठकर चर्चा ना करें तो… इतने में स्‍पीकर उन्‍हें टोकते हुए कहते हैं कि आप तो विद्वान हैं, प्‍लीज नियम 311 पढ़ें. जब नेता प्रतिपक्ष ने अपनी बात रखनी चाही तो स्‍पीकर ने कहा कि ‘ये मुद्दा ना तो तत्‍कालिक हैं, ना कोई ऐसा पहाड़ टूटा पड़ा है. ऐसा कुछ नहीं है नेता प्रतिपक्ष अगर आप सोचकर ही आए हो तो कि आपको हंगामा ही करना है तो बात अलग है. कोई विषय ही नहीं आप मिलेगा.’

इसके बाद विपक्ष की तरफ से ‘NEET का पर्चा कहां मिलेगा, बीजेपी के दफ्तर में’.. ‘चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में’ जैसे नारे लगने लगे. इसके जवाब में सत्‍ता पक्ष की तरफ से कहा गया कि ये आस्‍था की बात करते हैं, हमने 1990 में देखा है. जिन लोगों ने कारसेवकों पर गोली चलवाई, उनका आस्‍था से क्‍या मतलब है? ये वो लोग हैं, जिन्‍होंने राम भक्‍तों पर गोली चलवाई. मंदिर बनवाने में जितनी बाधाएं आ सकती हैं, वो इन्‍होंने की. जिन लोगों ने एसआईटी ने दोषी पाया है, उन्‍हें पकड़ा गया है. इस पर चर्चा नहीं हो सकती है, क्‍योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है.

इसके बाद स्‍पीकर सतीश महाना ने कहा कि इन्‍होंने शुरुआत से लेकर अब तक राम मंदिर का विरोध किया है. आप लोगों में से किसी ने चंदा दिया है तो उसकी रसीद लेकर यहां आ जाओ. धार्मिक आस्‍थाओं पर चोट पहुंचाना उचित नहीं है. यह कहते हुए स्‍पीकर सभी से बैठने का अनुरोध करने लगे.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Sandeep Kumar is a Senior journalist and digital newsroom leader with over 20 years of experience across television, print and digital media. He currently serves as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, le…

और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *