UPSSSC उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, एग्जाम कैलेंडर जारी, कब होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा?

0
UPSSSC उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, एग्जाम कैलेंडर जारी, कब होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा?


UPSSSC Exam Calendar 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में जनवरी से दिसंबर 2026 तक होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं, इंटरव्यू, फिजिकल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और मेडिकल परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम शामिल है.इस कैलेंडर के जारी होने के बाद लाखों अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की योजना बनाने में आसानी होगी. आयोग ने साफ किया है कि इसमें दी गई तिथियां प्रस्तावित हैं और जरूरत पड़ने पर इनमें बदलाव भी किया जा सकता है.

इन बड़ी भर्तियों की परीक्षाएं होंगी

परीक्षा कैलेंडर में कई महत्वपूर्ण भर्तियों को शामिल किया गया है. इनमें महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (Health Worker Female), स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर (सिविल), लेखपाल, फार्मासिस्ट, बीसीजी टेक्नीशियन, टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी, आबकारी सिपाही (Excise Constable), फॉरेस्ट गार्ड, असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर, गन्ना पर्यवेक्षक (Sugarcane Supervisor), हवलदार इंस्ट्रक्टर समेत कई अन्य पद शामिल हैं.इसके अलावा विभिन्न विभागों के इंस्ट्रक्टर और विशेषज्ञ पदों के इंटरव्यू का कार्यक्रम भी जारी किया गया है.

जनवरी से शुरू होंगी लिखित परीक्षाएं

कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 की पहली लिखित परीक्षा 11 जनवरी को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (Health Worker Female) मुख्य परीक्षा के रूप में आयोजित होगी.वहीं वर्ष की अंतिम प्रमुख लिखित परीक्षाएं 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होंगी. इस दिन असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर तथा विधान भवन गार्ड/फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है.

अगस्त से दिसंबर तक का महत्वपूर्ण कार्यक्रम

  • आयोग के कैलेंडर के मुताबिक 9 अगस्त 2026 को टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी की मुख्य परीक्षा होगी.
  • 23 अगस्त 2026 को संयुक्त अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तर)मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी.
  • 1 सितंबर 2026 से स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए हिंदी शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट प्रस्तावित हैं.
  • 20 सितंबर 2026 को आबकारी सिपाही (Excise Constable) और फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) की मुख्य परीक्षा होगी.
  • 27 सितंबर 2026 को फॉरेस्ट गार्ड एवं वाइल्डलाइफ गार्ड तथा फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भर्ती की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है.
  • नवंबर 2026 में 22 तारीख को प्लाटून कमांडर/बैंड ऑर्गेनाइजर और हवलदार इंस्ट्रक्टर की मुख्य परीक्षा होगी.
  • 29 नवंबर को गन्ना पर्यवेक्षक (Sugarcane Supervisor) और मोहर्रिर (Moharrir) की मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी.
  • दिसंबर में जूनियर असिस्टेंट भर्ती का टाइपिंग टेस्ट प्रस्तावित है.

PET 2026 अक्टूबर में प्रस्तावित

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पात्रता परीक्षा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का आयोजन अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित किया गया है.PET के जरिए ही आयोग की कई बड़ी भर्तियों में अभ्यर्थियों का चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए किया जाता है. ऐसे में लाखों उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है.

फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षा का भी शेड्यूल जारी

आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का कार्यक्रम भी जारी किया है.इन पदों के लिए फिजिकल टेस्ट 10 फरवरी से 19 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे.वहीं प्रवर्तन कांस्टेबल (Enforcement Constable) भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 22 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक प्रस्तावित हैं.फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की मेडिकल परीक्षा 15 जून से 20 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी.

स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट के टाइपिंग टेस्ट

स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए हिंदी शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट 1 सितंबर 2026 से शुरू होने का प्रस्ताव है.वहीं जूनियर असिस्टेंट भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग टेस्ट दिसंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा.

इन पदों के इंटरव्यू भी होंगे

परीक्षा कैलेंडर में कई इंस्ट्रक्टर और विशेषज्ञ पदों के इंटरव्यू की तिथियां भी जारी की गई हैं.इंस्ट्रक्टर मैकेनिक (R&AC) का इंटरव्यू 17 से 20 मार्च 2026 तक होगा.इसके बाद इंस्ट्रक्टर प्लंबर का इंटरव्यू 23 से 25 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा.इसके अलावा इंस्ट्रक्टर पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम, असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (पशुपालन), इंस्ट्रक्टर टर्नर, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी, सिलाई टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, फिटर, ड्राफ्ट्समैन और मैकेनिक डीजल सहित कई पदों के इंटरव्यू जून से अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे.

वेबसाइट से डाउनलोड करें पूरा कैलेंडर

UPSSSC ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से Exam Calendar 2026 का पीडीएफ डाउनलोड करें और अपनी संबंधित भर्ती की परीक्षा, इंटरव्यू, फिजिकल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और मेडिकल परीक्षा की तिथियां ध्यान से देख लें.आयोग के इस कैलेंडर से उम्मीदवारों को पूरे साल की तैयारी की रणनीति बनाने में काफी मदद मिलेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *