नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री ने खरीदे लड्डू, घर जाकर देखा तो निकले खराब
Last Updated:
Noida Latest News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वप्निल गांधी नामक एक यात्री ने मिठाई की क्वालिटी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. यात्री का आरोप है कि एयरपोर्ट के टर्मिनल में मौजूद एक दुकान से लड्डू का पैकेट खरीदा था, जिसे जब घर ले जाकर खोला तो उसमें फफूंद लगी हुई थी. यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यात्री ने एक्स पर शेयर की लड्डू के पैकेट की तस्वीर.
नोएडा: युपी के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक यात्री ने एयरपोर्ट के टर्मिनल से मिठाई खरीदी और उसे घर ले गया. जब उस यात्री ने पैकेट खोला तो उसमें लड्डू खराब निकले. यह देख वह बोला यह तो बहुत गलत बात है. यात्री का नाम स्वप्निल गांधी है. वह यही नहीं रुका उसने तुरंत लड्डू के पैकेट और बिल की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी. जिसके बाद यात्री ने दावा किया कि उसने एयरपोर्ट टर्मिनल पर स्थित ‘लाल स्वीट्स’ से घी, ड्राई फ्रूट और बूंदी के लड्डू खरीदे थे. लेकिन जब लड्डू का पैकेट खरीदा तो उसमें फफूंद दिखाई दी और तेज बदबू आने लगी.
स्वप्निल ने पोस्ट में आगे लिखा कि यह मिठाई दोपहर करीब दो बजे खरीदी थी. जब वह घर पहुंचा तो पैकेट खोला जिसमें आधे से ज्यादा लड्डू खराब निकले और मिठाई खाने लायक तो थी ही नहीं और उसकी क्वालिटी बेहद खराब थी. यात्री ने अपनी पोस्ट में पैकेट की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि पैकिंग की तारीख 6 जून और इस्तेमाल की अंतिम तारीख 6 अगस्त लिखी हुई थी. साथ ही पैकेट की एमआरपी 799 रुपये थी.
This is the kind of quality we got today at 2 pm purchased packet of Boondi Laddoo from Noida International airport.
— Swapnilkumar Gandhi🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (Modi ka Pariwar) (@SwapnilkumarGa2) August 3, 2026