क्यों हाई अलर्ट पर मथुरा? प्रशासन ने किस लिए की संतों से बैठक
Last Updated:
Mathura Latest News: मथुरा में 9 अगस्त को प्रस्तावित श्रीकृष्ण जन्मभूमि की कार सेवा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. कार्यक्रम से पहले पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी चित्रगुप्त पीठ पहुंचकर संत स्वामी सच्चिदानंद महाराज के साथ बैठक कर रहे हैं.
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संत 9 अगस्त को निकालेंगे कार सेवा.
मथुरा: यूपी के मथुरा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर 9 अगस्त को प्रस्तावित कार सेवा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. कार्यक्रम से पहले पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी चित्रगुप्त पीठ पहुंचकर संत स्वामी सच्चिदानंद महाराज के साथ बैठक कर रहे हैं. बैठक में कानून-व्यवस्था और आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है.
बैठक में एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एसडीएम और सीओ समेत कई अधिकारी मौजूद हैं. प्रशासन की कोशिश है कि प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो और शांति व्यवस्था बनी रहे.
दरअसल, संत स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 9 अगस्त को कार सेवा का आह्वान किया है. इसके साथ ही मंदिर निर्माण में इस्तेमाल होने वाले राजस्थान के बंशी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों की पहली खेप मंगाने का भी आदेश दिया गया था. पत्थरों की पहली खेप के पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.
सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने स्वामी सच्चिदानंद महाराज से कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए कार सेवा के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने का अनुरोध किया है. हालांकि इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है.
फिलहाल चित्रगुप्त पीठ में संत और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि 9 अगस्त की प्रस्तावित कार सेवा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होगी या प्रशासन और संतों के बीच किसी सहमति के बाद इसमें कोई बदलाव किया जाएगा. प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें