जीबी रोड से आई है… जब चलती ट्रेन में लड़की से कही बात, तो खींच दी चेन, Video हुआ वायरल
Last Updated:
Train Video Viral : गाजियाबाद से गोरखपुर जा रही ट्रेन में अकेले सफर कर रही मीनाक्षी के साथ एक मनचले ने कथित तौर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की कोशिश की. मगर लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रेन की चेन खीच दी. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़िता ने जवानों को रोते हुए पूरी आपबीती बताई.
ट्रेन में रोती लड़की. (एआई तस्वीर)
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक परेशान और कई सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है. आज जहां हम सोचते हैं कि लड़कियां लड़कों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है. वो आजादी से अकेले कहीं भी आ जा सकती है. कुछ भी काम कर सकती है. मगर, यहां से जो मामला सामने आया है वो हमें ये एहसास दिला देगा कि नहीं लड़कियां आज भी अकेले सफर नहीं कर सकती. उनके अकेलेपन का कोई कब फायदा उठा ले कुछ नहीं कह सकते. दरअसल, एक लड़की ट्रेन में अकेले सफर कर रही थी. उसे एक मनचले ने इतना परेशान कर दिया की चेन पुलिंग करके ट्रेन रुकवानी पड़ गई. पीड़िता ने रोते हुए जवानों को पूरी आपबीती बताई.
गंदे गंदे इशारे…
मीनाक्षी नाम की लड़की गाजियाबाद से गोरखपुर जा रही थी. वह ट्रेन में अकेले सफर कर रही थी. तभी एक आदमी उसे परेशान करने लगा. उसने बताया कि आदमी मुझे देखकर गंदे गंदे इशारे कर रहा था. मेरा और पास में बैठी सभी लड़कियों का फोटो ले रहा था. गर्मी की वजह से थोड़ी सी शर्ट खोल ली थी तो उसका भी फोटो खींच लिया. उसके बाद आंख मारने लगा और घूरने लगा. मैंने परेशान होकर गाने बजा लिए कि इसकी ओर ध्यान नहीं जाएगा.
ये जीबी रोड से…
उसने आगे कहा कि फिर भी वो नहीं माना. वो उल्टा पुल्टा बोलने लगा. हम चार लड़कियों के बारे में बोल रहा था कि ये जीबी रोड से आई हैं. ये तो वो हैं. ट्रेन में इतने सारे लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की. ये लोग मुझे मार खाते भी देखते रहे. इसलिए मैंने चेन पुल की. अगर चेन नहीं खींचती तो जिंदा नहीं बचती. वो मेरा पर्स भी छीनकर भाग गया.
View this post on Instagram
आप लोग मुझे बचा लोगो
रोते हुए लड़की बोली कि मैंने सोचा आप लोग मुझे बचा लोगो. जब वो भाग रहा था तो इन लोगों में से किसी ने मेरी मदद नहीं की. इस पर पुलिस वाले ने लड़की से कहा कि रो मत. हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. साथ ही पुलिस जवानों ने ट्रेन में मौजूद लोगों से कहा कि भाई मदद करनी चाहिए आप लोगों को. इस पर लड़की बोली कि सर ट्रेन के हर डिब्बे में पुलिस मौजूद होनी चाहिए. नहीं तो हम लड़कियों के साथ कुछ भी हो सकता है.
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर?
अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो जोरशोर से वायरल हो रहा है. लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. एक यूजर ने कमेंट कहा कि धिक्कार है ऐसे यात्रियों पर जो लड़की की मदद को आगे नहीं आए. वहीं एक ने कहा कि ट्रेन में यात्रा करने वाला सभी यात्री से निवेदन है किसी को कोई दिक्कत हो तो हेल्प किया करो. एक डिब्बे में कम से कम 1000 आदमी तो रहते ही होंगे, पर एक अपराधी को आप लोग पकड़ नहीं पाए. एक अपराधी को जैसा चाहो वैसा आप लोग सबक सिखा सकते हो. एक अन्य यूजर ने कहा कि इसीलिए आए दिन हत्या-रेप और लूटपाट होती रहती है क्योंकि लोग नपुंसक हो चुके हैं. अगर किसी की भी बहन-बेटी के साथ गलत हो रहा तो आवाज उठाना सीखो. कल यह आपकी भी बहन-बेटियों के साथ हो सकता है.
About the Author

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …
और पढ़ें