गोंडा के प्राचीन हनुमान मंदिर में भक्तों की मनोकामनाएं होती हैं पूरी, जानें मान्यता
Last Updated:
भगवान हनुमान के दर्शन और पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यही कारण है कि जिले के साथ-साथ आसपास के कई जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं. लोकल 18 से बातचीत में मंदिर के महंत राजन महाराज ने बताया कि पिछले नवरात्रि के दौरान सुबह एक व्यक्ति ठेले पर हनुमान जी की प्रतिमा लेकर मंदिर पहुंचा. उसने बताया कि प्रतिमा पहले एक गांव में स्थापित थी, लेकिन वहां नियमित पूजा नहीं हो पा रही थी.
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से भगवान हनुमान के दर्शन और पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यही कारण है कि जिले के साथ-साथ आसपास के कई जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं. लोकल 18 से बातचीत में मंदिर के महंत राजन महाराज ने बताया कि पिछले नवरात्रि के दौरान सुबह एक व्यक्ति ठेले पर हनुमान जी की प्रतिमा लेकर मंदिर पहुंचा. उसने बताया कि प्रतिमा पहले एक गांव में स्थापित थी, लेकिन वहां नियमित पूजा नहीं हो पा रही थी.
इसके बाद मंदिर परिसर में प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया. महंत राजन महाराज और उनके पिता ने विधि-विधान से हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा कर शीतला माता मंदिर के नीचे उनकी स्थापना की. तब से हर मंगलवार और शनिवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं. ऐसी मान्यता है कि बजरंगबली अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
भक्त करते हैं सुंदरकांड का पाठ
राजन महाराज बताते हैं कि मंदिर में हर मंगलवार और शनिवार को विशेष भीड़ रहती है सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करते हैं. सावन, हनुमान जयंती और बड़े मंगल जैसे अवसरों पर मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब जाता है. राजन महाराज का कहना है कि जो भी व्यक्ति सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ यहां आता है, उसकी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. मंदिर का शांत वातावरण लोगों को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराता है.
मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भगवान हनुमान को सिंदूर, चमेली का तेल, नारियल और लड्डू अर्पित करते हैं. कई भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर भंडारे का आयोजन भी कराते हैं. मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है और जय श्री राम तथा जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंजता रहता है. पूरे देश से श्रद्धालु दर्शन करने यहां पर आते हैं.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें