नौकरी में प्रमोशन, लव लाइफ में भी काटेंगे चांदी…मेष राशि के लिए आज दुर्लभ दिन

0
नौकरी में प्रमोशन, लव लाइफ में भी काटेंगे चांदी…मेष राशि के लिए आज दुर्लभ दिन


Aaj Ka Mesh Rashifal 9 August 2026 (आज का मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज धनसिद्धि योग बनेगा. यह योग बेहद ही खास माना जाता है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आर्थिक फैसलों में सुधार नजर आएगा. स्वास्थ्य में पाचन संबंधी हल्की परेशानी हो सकती है. इसे नजरअंदाज न करें. प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा. आज ​ऋतु वर्षा है. मास श्रावण है. तिथि एकादशी है. नक्षत्र मृगशिरा है. करण बालव और कौलव है. पक्ष कृष्ण है. योग घर्षण है. आज सूर्योदय 5:46 पर और सूर्यास्त 6:06 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:49 से लेकर 12:53 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 5:26 से लेकर 7:06 तक रहेगा. आज दिशाशूल पश्चिम में रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि वालों का दिन आज आत्मविश्वास, पारिवारिक सहयोग और आर्थिक प्रगति से भरा रहेगा. रुके हुए कार्य भी गति पकड़ सकते हैं. अगर आप धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, तो सफलता मिलने की संभावना ज्यादा है. हालांकि, वाणी में कठोरता और जल्दबाजी से बचना होगा.

ये ग्रह करेंगे गोचर

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज कर्क राशि में चंद्रमा गोचर करेंगे, जिससे आपका धन, परिवार और भावनात्मक पक्ष अधिक सक्रिय रहेगा. ​मंगल आपके उत्साह, साहस और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेंगे. इससे कठिन निर्णय लेने में आत्मविश्वास मिलेगा. सूर्य का प्रभाव रचनात्मक कार्यों, शिक्षा और सम्मान वृद्धि के संकेत देगा. ​बुध व्यापार, लेखन और संचार संबंधी कार्यों में लाभ दिला सकता है. भावनाओं और तर्क के बीच संतुलन बनाए रखना होगा.

ऑफिस में होगा ये खेल

​अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति की चर्चा हो सकती है. व्यापारियों को पुराने ग्राहकों से लाभ और नए अनुबंध मिलने की संभावना है. कानूनी, प्रशासनिक और सरकारी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा.​ आय में वृद्धि के संकेत हैं. रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन सकती है. निवेश के लिए दिन सामान्यतः अच्छा रहेगा, लेकिन बिना पूरी जानकारी के बड़ा जोखिम लेना नुकसानदेह हो सकता है. घर और वाहन से संबंधित खर्च बढ़ सकते हैं.

न करें ये काम, वरना आएगी आफत

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज ​मेष राशि की लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव या नए संबंध की संभावना बन सकती है. रिश्तों में विश्वास बनाए रखें और छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें. परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. किसी पारिवारिक कार्यक्रम या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है.

कैसी रहेगी सेहत

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. पेट और पाचन संबंधी हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान में सावधानी रखें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और आराम के लिए समय निकालें. योग और प्राणायाम लाभदायक रहेगा. विद्यार्थियों की पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. नई शिक्षा या कौशल सीखने के लिए दिन शुभ रहेगा.

​तांबे के बर्तन में करें ये काम

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए भाग्यांक 2 और 9 रहेगा. भाग्य प्रतिशत 85 प्रतिशत रहेगा. शुभ रंग लाल और सफेद होगा. शुभ दिशा उत्तर और पूर्व रहेगी. सूर्य को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. ॐ क्राम क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद को गेहूं, गुड़ और लाल वस्त्र का दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ बीतेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *