UP के मदरसों में फहरेगा तिरंगा, गूंजेगा राष्ट्रगान, CM योगी के मंत्री का फरमान

0
UP के मदरसों में फहरेगा तिरंगा, गूंजेगा राष्ट्रगान, CM योगी के मंत्री का फरमान


Last Updated:

Har Ghar Tiranga News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मदरसों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान मनाने का फैसला किया है. अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी मदरसों में तिरंगा फहराने के साथ-साथ राष्ट्रगान और देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. इस पहल का मुख्य उद्देश्य मदरसा छात्रों के दिलों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान जगाना है. इसके जरिए मुस्लिम युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और देश की अखंडता के संदेश से भी जोड़ा जाएगा.

Top Deals Inside

UP के मदरसों में फहरेगा तिरंगा, गूंजेगा राष्ट्रगान, CM योगी के मंत्री का फरमानZoom

हर घर तिरंगा के तहत यूपी के हर मदरसे में फहराया जाएगा तिरंगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रदेश के सभी मदरसों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है. अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को सभी मदरसों में अभियान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं.

इसके तहत मदरसों में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान, देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम और स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने वाला जन अभियान है.

छात्रों से अवगत करानी चाहिए

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी मदरसों के छात्र-छात्राओं और युवाओं को अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ा जाए. मदरसों में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले महान सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं.

मंत्री का आदेश

दानिश अंसारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से मदरसों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रध्वज और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. प्रधानमंत्री के आह्वान और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का हर वर्ग ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ेगा और पूरे उत्साह के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संदेश देगा.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *