उसकी और भी बीवी हो सकती हैं… BJP विधायक का दामाद पर गंभीर आरोप

0
उसकी और भी बीवी हो सकती हैं… BJP विधायक का दामाद पर गंभीर आरोप


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के सेवता विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने दामाद को लेकर आरोप लगाया है कि उसकी कई और बीवियां हो सकती हैं. फिलहाल ज्ञान तिवारी का दामाद प्रखर फिलहाल फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

Top Deals Inside

उसकी और भी बीवी हो सकती हैं... BJP विधायक का दामाद पर गंभीर आरोपZoom

बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने दामाद पर लगाए कई गंभीर आरोप.

सीतपुरः सीतापुर की सेवता विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने दामाद को लेकर कई बड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि जब तक महाराष्ट्र पुलिस एक मामले की जांच के सिलसिले में सीतापुर नहीं आई, तब तक उन्हें अपनी बेटी के ससुराल वाले और दामाद की सच्चाई का पता ही नहीं था. जबकि उन्होंने बेटी की शादी से पहले हर जगह से पता लगाया था, तब उन्हें सभी ने कहा था कि परिवार बहुत रईस है और इज्जतदार है.

ज्ञान तिवारी ने बेटी के ससुराल वालों से तोड़े सारे रिश्ते
ज्ञान तिवारी ने अपनी बेटी ससुर अनुज त्रिवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. ज्ञान तिवारी ने आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल वालों ने शादी से पहले अपना आपराधिक इतिहास छिपाया और हर बार अपनी पहचान बदलकर कई शादियां कीं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस का कहना है कि त्रिवेदी के बेटे और तिवारी के दामाद प्रखर के खिलाफ लगे सभी आरोपों की जांच की जा रही है. फिलहाल वह फरार चल रहा है. ज्ञान तिवारी ने त्रिवेदी और प्रखर से सभी रिश्ते तोड़ने का ऐलान किया है.

ज्ञान तिवारी की बेटी की शादी 2024 में हुई थी
बता दें कि ज्ञान तिवारी की बेटी प्रज्ञा और 31 साल के प्रखर की शादी फरवरी 2024 में हुई थी. विधायक ने अपनी FIR में कहा है कि त्रिवेदी, जो उन्हीं की तरह सीतापुर में रहते हैं, उसने खुद को मुंबई में काम करने वाले रियल-स्टेट बिजनेसमैन के तौर पर पेश किया था. त्रिवेदी ने बताया था कि प्रखर एक स्कूल चलाता है और साथ ही अपने गांव में खेती-बाड़ी और बागवानी का काम भी देखते हैं.

पिता-पुत्र पर कई और परिवारों को फंसाने का आरोप
MLA ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया कि शादी से पहले उन्होंने कई स्थानीय लोगों और जन-प्रतिनिधियों से त्रिवेदी परिवार के बारे में जानकारी ली थी. सभी ने परिवार को अमीर, इज्जतदार और अच्छे रसूख वाला बताया था. ज्ञान तिवारी ने कहा कि जब तक महाराष्ट्र पुलिस पूछताछ के लिए सीतापुर नहीं आई, उन्हें किसी भी गड़बड़ी का शक नहीं हुआ. अधिकारियों ने बताया कि वे दो महिलाओं के दावों की जांच कर रहे हैं, जिनका आरोप है कि पिता-पुत्र ने झूठी बातें बताकर उनसे शादी की और पैसे ठगे. हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है. पुलिस का यह भी कहना है कि और भी “पीड़ित” हो सकते हैं. तिवारी भी यही मानते हैं. उन्होंने कहा, “और भी पीड़ित हो सकते हैं.”

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *