ग्राउंड रिपोर्ट: आजमगढ़-जौनपुर मार्ग बनेगा सिक्स लेन, जानें किसे मिलेगा फायदा

0
ग्राउंड रिपोर्ट: आजमगढ़-जौनपुर मार्ग बनेगा सिक्स लेन, जानें किसे मिलेगा फायदा


Last Updated:

Azamgarh Jaunpur Prayagraj 6 Lane Highway: आजमगढ़ से जौनपुर और प्रयागराज के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. गोरखपुर से आजमगढ़ होते हुए जौनपुर और प्रयागराज को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 128A को अब सिक्स लेन (6-Lane) में तब्दील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके लिए कार्यदायी संस्था द्वारा सर्वे का काम भी तेजी से किया जा रहा है. इस सड़क के चौड़ीकरण से न सिर्फ पूर्वांचल और प्रयागराज के बीच आवागमन सुगम होगा, बल्कि वर्षों पुरानी जाम की समस्या से भी लोगों को हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी.

Azamgarh Jaunpur Prayagraj 6 Lane Highway: गोरखपुर से आजमगढ़ होते हुए जौनपुर और प्रयागराज तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है, जिसके लिए शुरुआती काम शुरू कर दिया गया है. मोहम्मदपुर से जौनपुर के वर्तमान फोरलेन मार्ग को और चौड़ा करने के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है. जानकारी के मुताबिक, इसे सिक्स लेन में बदलने के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा सर्वे की प्रक्रिया जारी है. इस सड़क के चौड़ा हो जाने से आजमगढ़ से जौनपुर और प्रयागराज पहुंचना लोगों के लिए बेहद आसान हो जाएगा.

टू-लेन और संकरी सड़क के कारण लगता था जाम
आपको बता दें कि गोरखपुर या आजमगढ़ से जौनपुर होते हुए प्रयागराज जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 128A (NH-128A) का उपयोग किया जाता है. सड़क की चौड़ाई कम होने से और कई जगहों पर केवल टू-लेन होने की वजह से अक्सर लोगों को भारी जाम की समस्या झेलनी पड़ती है. ऐसे में बड़े वाहनों के आवागमन में आए दिन दिक्कतें देखने को मिलती हैं. रास्ते की चौड़ाई कम होने के कारण जाम के अलावा कई बार दुर्घटनाएं भी देखने को मिलती हैं.

जीवनी, वर्धा और एकमा समेत कई गांवों का नक्शा होगा तैयार
सड़क को चौड़ा करने के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा लगातार सर्वे का काम किया जा रहा है. कार्यदायी संस्था से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान सड़क को सिक्स लेन में परिवर्तित करने के लिए एक प्रस्तावित नक्शा तैयार किया जाएगा. वर्तमान में सर्वे का कार्य जौनपुर से मोहम्मदपुर के बीच किया जा रहा है, जिसमें आजमगढ़ के जीवनी, वर्धा, एकमा समेत कई अन्य गांव भी शामिल हैं.

बेहतर होगी कनेक्टिविटी, स्थानीय लोगों को होगा बड़ा फायदा
जानकारी के मुताबिक, सड़क को चौड़ा करने के लिए एक विस्तृत रोड मैप तैयार किया जा रहा है. वहीं वर्तमान फोरलेन सड़क की बात करें तो कई जगहों और बाजारों के समीप सड़क बेहद संकरी होने से अक्सर बड़े वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है और जाम की स्थिति बन जाती है. स्थानीय स्तर पर लोगों को इसका सबसे अधिक खामियाजा भुगतना पड़ता है. ऐसे में इस सड़क के चौड़ा हो जाने से गोरखपुर से प्रयागराज तक की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. बड़े वाहनों के आवागमन में आसानी होगी, जिससे जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी और स्थानीय स्तर पर भी व्यापार व आवागमन को फायदा पहुंचेगा.

About the Author

Rahul Goel

Rahul Goyal is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations …

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *