UP Rojgar Mela 2026: यूपी के 5 जिलों में लगेंगे रोजगार मेले, 1540 पदों पर नौकरी का मौका

0
UP Rojgar Mela 2026: यूपी के 5 जिलों में लगेंगे रोजगार मेले, 1540 पदों पर नौकरी का मौका


UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है.उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग (UP Employment Department)ने अलग-अलग जिलों में रोजगार मेले आयोजित करने का कार्यक्रम जारी किया है.इन मेलों में युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार प्राइवेट और संविदा नौकरियों के लिए कंपनियों के सामने सीधे आवेदन और चयन का मौका मिलेगा.खास बात यह है कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

यूपी के 5 जिलों में रोजगार मेले का आयोजन

सेवायोजन विभाग की ओर से फिलहाल महाराजगंज, रामपुर, फिरोजाबाद, झांसी और ललितपुर में रोजगार मेले की तारीख और स्थान की जानकारी दी गई है.इन पांच जिलों में कुल 1540 पदों पर युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा.अभ्यर्थी अपनी योग्यता और सुविधा के अनुसार संबंधित जिले के रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं.

फिरोजाबाद में सबसे ज्यादा 690 पद

फिरोजाबाद में रोजगार मेला 14 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा.यह मेला आशा प्रा. आईटीआई वार्ड, हियांपुर, नाले की पुलिया के पास लगेगा.यहां अलग-अलग कंपनियों में कुल 690 पदों पर युवाओं के चयन का मौका है.

रामपुर में 350 पदों पर मौका

रामपुर में रोजगार मेला 18 अगस्त 2026 को आयोजित होगा.इसका आयोजन हीरालाल स्मारक महाविद्यालय, मेंहदीपुर, मिलक में किया जाएगा.इस मेले के जरिए कुल 350 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा.

महाराजगंज में 200 पदों पर भर्ती

महाराजगंज में रोजगार मेले का आयोजन 31 अगस्त 2026 को होगा.यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय महाराजगंज में लगाया जाएगा.यहां युवाओं के लिए कुल 200 पद उपलब्ध होंगे.

झांसी में 150 पदों पर नौकरी का अवसर

झांसी में भी 14 अगस्त 2026 को रोजगार मेला लगाया जाएगा.इसके लिए स्थान क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ग्वालियर रोड तय किया गया है.यहां कुल 150 पदों पर युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा.

ललितपुर में भी 150 पद

ललितपुर में रोजगार मेला 14 अगस्त 2026 को आयोजित होगा. इसका आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, गोविन्द नगर, कांशीराम आवास के सामने किया जाएगा. इस मेले में कुल 150 पदों के लिए चयन किया जाएगा.

10वीं-12वीं से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट तक को मौका

इस रोजगार मेले की खास बात यह है कि इसमें केवल किसी एक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए ही अवसर नहीं हैं. हाईस्कूल यानी 10वीं पास, इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार भी अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए शामिल हो सकते हैं.इसके अलावा आईटीआई (Industrial Training Institute), डिप्लोमा, इंजीनियरिंग और एमबीए (Master of Business Administration)जैसी तकनीकी और प्रोफेशनल योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं.

अग्निवीर भी रोजगार मेले में आजमा सकते हैं किस्मत

रोजगार मेले में अग्निवीर योजना से जुड़े युवा भी नौकरी के अवसर तलाश सकते हैं यानी जिन युवाओं ने अग्निवीर के तौर पर सेवा की है.वे भी अपनी योग्यता और उपलब्ध पदों के अनुसार रोजगार मेले में शामिल होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *