UP में दो जगह पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा, मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल

0
UP में दो जगह पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा, मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल


Last Updated:

UP Encounter News in Hindi: उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए योगी बाबा की पुलिस ने कमर कस ली है. यूपी पुलिस एक अभियान चला रही है. जिसका नाम दिया गया है ऑपरेशन लंगड़ा. इस अभियान से फिरोजाबाद और गाजियाबाद में ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई. ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए उनकी टांगों में गोली मार रही है. उन्हें लंगड़ा बना रही है. पुलिस का मकसद अपराधियों को गिरफ्तार करना है.

Zoom

यूपी पुलिस ने बदमाशों का किया एनकाउंटर.

UP Encounter News : उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि कानून से खेलने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं बची है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलग-अलग जिलों में बड़ी मुठभेड़ों के दौरान वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया.

गाजियाबाद में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा, मुठभेड़ में 2 स्नेचर घायल
इंदिरापुरम इलाके में पुलिस और दो संदिग्ध स्नेचरों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी दिल्ली-NCR में लगातार स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त की रात करीब 9 बजे पांच-छह पुलिया के पास चेकिंग चल रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे. बाइक फिसलने के बाद दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें करण उर्फ कान्हा और शाहरुख के पैर में गोली लगी.

पुलिस ने दोनों के पास से 2 तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखे, पीली धातु का एक टुकड़ा और बिना नंबर की पैशन प्रो बाइक बरामद की है. पूछताछ में आरोपियों ने इंदिरापुरम और दिल्ली-NCR में स्नेचिंग की कई वारदातों में शामिल होना बताया है. पुलिस के मुताबिक, करण उर्फ कान्हा पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शाहरुख के खिलाफ भी करीब 6 मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है.

फिरोजाबाद में ज्वेलर्स लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
फिरोजाबाद के सिरसागंज में दो दिन पहले ज्वेलर्स के शोरूम से सोने की चेन लूटने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभिषेक ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई. पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया.

पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई करीब 11 ग्राम की सोने की चेन, तमंचा, कारतूस और लूट में इस्तेमाल सफेद नेक्सॉन कार बरामद की है. इससे पहले पुलिस ने उसके साथी ईशू को भी गिरफ्तार किया था. CCTV के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान हुई थी. घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *