अतीक अहमद के बेटे उमर के काफिले पर शिकंजा, टोल बैरियर तोड़ने वाली 6 गाड़ियां जब्त
Last Updated:
UP News and Updates in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वा…और पढ़ें
यूपी लाइव न्यूज.
UP News: यहां आपको हर तरह की खबरें मिलेंगी. राज्य में होने वाली बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें भी यहां आपको जानने को मिलेगी. फिलहाल अतीक अहमद के बेटे उमर के काफिले पर शिकंजा कसा गया है. टोल बैरियर तोड़ने वाली 6 गाड़ियां जब्त की गई हैं. वहीं, आज स्वतंत्रता कार्यक्रम कई जगह होंगे. इसके अलावा, बुलंदशहर में एक देवर ने अपनी ही भाभी की हत्या कर दी. ऐसी कुछ उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज18 के साथ बने रहें.
CM योगी से सेशेल्स के उच्चायुक्त हरिसोआ ललातियाना एकौचे ने की मुलाकात

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भारत में सेशेल्स के उच्चायुक्त हरिसोआ ललातियाना एकौचे ने आज सीएम आवास पर मुलाकात की. दोनों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.
पल्लवी पटेल ने अतीक के बेटे एहजम से की मुलाकात, आबान की मौत पर जताया दुख
प्रयागराज: अपना दल कमेरावादी की नेता और सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने माफिया अतीक अहमद के बेटे एहजम से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में हुई मौत पर दुख जताया. आबान की 6 अगस्त को प्रयागराज से झांसी जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. गौरतलब है कि अतीक अहमद का कभी अपना दल से भी जुड़ाव रहा था.
लव मैरिज से नाराज परिजनों ने युवक पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
प्रतापगढ़: लव मैरिज से नाराज लड़की के परिजनों पर युवक की हत्या का आरोप लगा है. कुंडा कोतवाली में मुकदमे में बयान देकर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया था. गंभीर हालत में उसे प्रयागराज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले में लड़की के चाचा समेत 4 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि 29 जून को बरई गांव के प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर दिल्ली में कोर्ट मैरिज की थी. शादी से लड़की के परिजन नाराज थे. हमला हथिगवां थाना क्षेत्र के सुआनारी गांव के पास हुआ था.
NRHM घोटाले में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को झटका, जमानत खारिज
लखनऊ: करोड़ों रुपये के NRHM घोटाले में आरोपी बहराइच के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव की जमानत अर्जी एंटी करप्शन कोर्ट ने खारिज कर दी. कोर्ट ने मामले को गंभीर बताते हुए जमानत देने से इनकार किया. अभियोजन ने बताया कि विजिलेंस जांच में श्रावस्ती के सरकारी अस्पतालों में दवा और उपकरणों की खरीद-सप्लाई में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई थी. आरोप है कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति वाउचर के नाम पर 10 से 25 फीसदी तक रिश्वत ली गई और बिना टेंडर छपाई का काम कराया गया. जांच रिपोर्ट के आधार पर 16 अप्रैल 2026 को FIR दर्ज हुई थी.
उमर के काफिले पर पुलिस का शिकंजा! टोल बैरियर तोड़ने वाली 6 गाड़ियां जब्त
माफिया अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर के काफिले से जुड़े टोल विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नवाबगंज टोल प्लाजा पर टोल टैक्स न देने, बैरियर तोड़ने और टोलकर्मियों से अभद्रता के मामले में पुलिस ने अब तक 6 वाहनों को जब्त कर सीज कर दिया है. CCTV के आधार पर इस मामले में कुल 28 वाहनों को चिन्हित किया गया था. मामला 8 अगस्त का है, जब उमर को पुलिस कस्टडी में लखनऊ से प्रयागराज लाया जा रहा था. आरोप है कि सरकारी वाहन निकलने के बाद कुछ वाहन तेज और खतरनाक तरीके से टोल बैरियर तोड़कर निकल गए. मामले में टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर जय प्रकाश यादव ने 9 अगस्त को नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था.
प्रयागराज में स्वतंत्रता दिवस पर डिप्टी CM का पूरा कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 9:15 बजे पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके बाद पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, व्यापार मंडल कार्यक्रम और अखाड़ा महानिर्वाणी में संतों से मुलाकात करेंगे. शाम को केपी कॉलेज मैदान में तिरंगा बाइक रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. रात में पत्रकार परिवार मिलन समारोह समेत अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. 16 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह के बाद कौशांबी रवाना होंगे और दोपहर 1 बजे लखनऊ लौटेंगे.
बुलंदशहर में भाभी पर चाकू से हमला कर हत्या
उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के भाईपुरा गांव में मकान के बंटवारे के विवाद में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. देवर ने अपनी 50 वर्षीय भाभी पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी. हमले में मृतका की जीभ भी कट गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार भाईपुरा गांव में परिवार में मकान के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. आज विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. आरोपी देवर ने अपनी भाभी 50 वर्षीय बीना पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले में बीना की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी जीभ भी कट गई. चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था. सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है.