पीलीभीत में इससे सस्ता खाना और कहां? मात्र 30 रुपए में 2 सब्जी, 5 रोटी! टेस्ट भी लाजवाब

0
पीलीभीत में इससे सस्ता खाना और कहां? मात्र 30 रुपए में 2 सब्जी, 5 रोटी! टेस्ट भी लाजवाब


Last Updated:

Pilibhit News : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में किसानों के लिए 30 रुपये में 2 सब्जी और 5 रोटी वाली कैंटीन खोली गई है. जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने उद्घाटन के दौरान किसानों के साथ भोजन किया. यह कैंटीन किसानों और मज…और पढ़ें

पीलीभीत की शबरी कैंटीन

हाइलाइट्स

  • पीलीभीत में किसानों के लिए 30 रुपये में कैंटीन शुरू.
  • कैंटीन में 2 सब्जी, 5 रोटी समेत पौष्टिक भोजन.
  • डीएम संजय कुमार सिंह ने उद्घाटन में किसानों संग भोजन किया.

पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मंडी आने वाले किसानों के लिए एक अच्छी ख़बर सामने आयी है. यहां किसानों के लिए कैंटीन खोली गई है. जहां बैठकर किसान 30 रुपये में भरपेट भोजन कर सकते हैं. पीलीभीत डीएम संजय कुमार सिंह ने कैंटीन के उद्घाटन के दौरान किसानों के साथ बैठ कर भोजन किया है. गौरतलब है कि इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है साथ ही रबी फसलों को बेचने के लिए किसान मंडी का चक्कर लगाते ही रहते हैं.

गौरतलब है कि ज़िले भर के तमाम किसान कृषि कार्यों के लिए अक्सर जिला मुख्यालय स्थित मंडी समिति पहुंचते हैं. कई बार किसानों को अपने काम को निपटाने में घंटों का समय लगता है. ऐसे में किसान मंडी समिति में ही भोजन की व्यवस्था तलाश करते हैं. लेकिन अब किसानों की यह समस्या हल हो गई है. पीलीभीत में शबरी कैंटीन की शुरुआत कर दी गई है. इस कैंटीन की शुरुआत प्रदेश सरकार की ओर से सबसे पहले अयोध्या में की गई थी.

30 रुपये में 2 सब्जी, 5 रोटी!
कैंटीन में किसानों समेत मंडी में काम करने वाले मज़दूरों के लिए कम दामों में पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाती है. कैंटीन में 30 रुपये में 2 सब्जी, 5 रोटी समेत अन्य व्यंजन परोसे जाते हैं. बुधवार को पीलीभीत जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन सिंह तोमर ने इस कैंटीन का उद्घाटन किया है. उद्घाटन के दौरान कैंटीन आए किसानों का माला पहना कर स्वागत किया गया. वहीं जिलाधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों के साथ बैठ कर भोजन भी किया. मीडिया से बातचीत के दौरान पीलीभीत जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि किसानों और यहां काम करने वाले मज़दूरों की सुविधा के लिए इस कैंटीन की शुरुआत व्यापारियों के सहयोग से की गई है. सभी यहां बैठकर सहूलियत से भोजन कर सकेंगे.

homeuttar-pradesh

पीलीभीत में इससे सस्ता खाना और कहां? मात्र 30 रुपए में 2 सब्जी, 5 रोटी!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *