आपसे गुलाम बेइंतहां…सीजफायर उल्लंघन के बीच पाकिस्तान से ऐसा पैगाम, सुन बौखला जाएगी सीमा हैदर

0
आपसे गुलाम बेइंतहां…सीजफायर उल्लंघन के बीच पाकिस्तान से ऐसा पैगाम, सुन बौखला जाएगी सीमा हैदर


Last Updated:

Reema Haider New Video From Pakistan: पहलगाम हमले के बाद भारत में अवैध रूप से रह रही सीमा हैदर के लिए लगातार पाकिस्तान से वीडियो सामने आ रहे हैं. अब उसके पहले पति गुलाम हैदर नहीं बल्कि उसकी बहन ने पैगाम भेजा है…और पढ़ें

सीमा हैदर की छोटी बहन रीमा का पैगाम.

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में सीजफायर तोड़ा.
  • रीमा हैदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ते हुए देर रात जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से गोलाबारी शुरू कर दी. हालांकि सुबह होते ही सीमा पर हालात अब सामान्य दिख रहे हैं. सभी सीमावर्ती जिलों में देर रात लगाया गया ब्लैकआउट अब खत्म कर दिया गया है. वहीं, सीमा पर भारतीय जवान पाकिस्तान की किसी भी चालबाजी का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मुस्तैदी से डटे हुए हैं. इस बीच, पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर के लिए पाकिस्तान से एक पैगाम आया है. इस बार ये पैगाम गुलाम हैदर का नहीं बल्कि उनकी छोटी बहन रीमा हैदर का है. रीमा अपनी बहन को वापस पाकिस्तान बुला रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ये वीडियो सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने पोस्ट किया है…

रो-रो कर कह रही ये बात
वीडियो में रीमा हैदर रोते हुए सीमा हैदर से वतन लौट आने की अपील कर रही है. कह रही है कि ऑपरेशन सिंदूर की वजह से भारत में हालात ठीक नहीं है. ऐसे में बच्चों को लेकर वहां रहना ठीक नहीं. आज भी गुलाम भाई तुम्हें उतना ही चाहते हैं. बच्चों को लेकर वतन लौट आओ. यहां तुम्हें कोई कुछ नहीं कहेगा, बल्कि गुलाम भाई पहले की ही तरह तुम्हें अपना लेंगे.

खुशी-खुशी गया था दावत खाने, मोटू-मोटू कह लगे चिढ़ाने, फिर शख्स ने किया कुछ ऐसा… पसर गया सन्नाटा

इतना ही नहीं छोटी बहन ने तो यहां तक कह दिया कि भारत वाले आपको भेजना चाहते हैं तो क्यों नहीं आ रही हो. क्या तुम्हें हमारी याद नहीं आती. मुझे हमेशा चिंता रहती है और रात को नींद नहीं आती, दिमाग में बस यही चलता है कि मेरी बहन किस हाल में होगी, बच्चे किस हाल में होंगे? मुझे पता है तुमसे गलती हुई है. तुम माफी मांग सकती हो, हैदर तुम्हें कुछ नहीं कहेगा.

ये लगाया आरोप
उसने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि सीमा झूठ बोल रही है. उसका और गुलाम भाई का तलाक नहीं हुआ है. उससे झूठ बुलवाया जा रहा है. ये कहकर कहने से उसका केस मजबूत होगा. सीमा किराए के घर में रहती थी और उसका किराया गुलाम हैदर भाई भरते थे. रीमा ने यह भी कहा कि सीमा अब्बू के पास नहीं रहती थी क्योंकि हमारे अब्बू का तो यहां पर घर ही नहीं था. अब्बू की मौत से कुछ दिन पहले वह किराए के घर पर रहने आई थी और अकेले ही रहती थी, वह अब्बू के साथ नहीं रहती थी.

बता दें कि सीमा हैदर इन दिनों बिलकुल चुप्पी साधे हुए है. उसकी चुप्पी पहलगाम अटैक के बाद से ही देखी जा रही है. बीते दो हफ्ते से उसने सोशल मीडिया में कोई वीडियो भी अपलोड नहीं किया.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

आपसे गुलाम…सीजफायर के बीच पाकिस्तान से ऐसा पैगाम, सुन बौखलाएगी सीमा हैदर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *