Firozabad News: फिरोजाबाद में ट्रांसफार्मर ज्यादा तापमान में भी देंगे चकाचक बिजली, पहली बार हो रहा ये काम!

0
Firozabad News: फिरोजाबाद में ट्रांसफार्मर ज्यादा तापमान में भी देंगे चकाचक बिजली, पहली बार हो रहा ये काम!


Last Updated:

Firozabad Hindi News: गर्मियों में बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्या न हो इसके लिए फिरोजाबाद में बिजली विभाग ट्रांसफार्मरों के पास प्रोटेक्शन बॉक्स लगा रहा है, जिससे तापमान बढ़ने पर आग लगने जैसी घटनाएं न हों.

X

ट्रांसफार्मर के पास लगा प्रोटेक्शन बॉक्स 

हाइलाइट्स

  • फिरोजाबाद में ट्रांसफार्मर पर प्रोटेक्शन बॉक्स लगाए जा रहे हैं.
  • प्रोटेक्शन बॉक्स से ट्रांसफार्मर पर लोड नहीं पड़ेगा.
  • गर्मियों में ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या दूर होगी.

फिरोजाबाद:- गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को बिजली से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता है. भयंकर गर्मी में बिजली के ट्रांसफार्मर भी फुंकने लगते हैं. जैस- जैसे बिजली का लोड बढ़ता है, ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतें भी बढ़ने लगती हैं. लेकिन अब लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी. दरअसल यूपी के फिरोजाबाद में बिजली विभाग द्वारा गली मोहल्लों में लगे ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन बॉक्स लगाए जा रहे हैं. जिससे किसी भी तरह का फॉल्ट होने या ट्रांसफार्मर में आग लगने जैसी घटना पर रोक लग सकेगी.

प्रोटेक्शन बॉक्स से नहीं पड़ेगा ट्रांसफार्मर पर लोड
फिरोजाबाद विद्युत विभाग के अधिकारी इंजीनियर मागेंद्र कुमार ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया, कि फिरोजाबाद में गर्मियों में लोग घरों में कूलर, एसी का इस्तेमाल अधिक करते हैं. जिससे छोटे बड़े ट्रांसफार्मरों पर बिजली का लोड बढ़ता है. जिसकी वजह से ट्रांसफार्मरों के फुंकने की शिकायत मिलती है. लेकिन इस बार हमने सभी ट्रांसफार्मरों के पास प्रोटेक्शन बॉक्स लगाना शुरू कर दिए हैं. जिससे ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड नहीं पड़ेगा और गर्मियों में बिजली के तार गर्म होने पर प्रोटेक्शन बॉक्स में लगे फ्यूज इस लोड को झेलेंगे. इससे फ्यूज खराब होने पर उन्हें आसानी से बदला जा सकेगा.

छोटे बड़े ट्रांसफार्मरों पर लगाए जा रहे हैं प्रोटेक्शन बॉक्स 
अधिकारी ने बताया कि फिरोजाबाद में सभी जगह पर यह प्रोटेक्शन बॉक्स लगाया जा रहे हैं. गर्मियों में अधिक तापमान के कारण ट्रांसफार्मर खराब होते हैं, लेकिन इससे ट्रांसफार्मर फुंकने ने की समस्या भी दूर होगी और उनमें आग भी नहीं लगेगी. यह प्रक्रिया फिरोजाबाद में पहली बार की जा रही है, जिससे लोगों को बिजली की समस्या का सामना न करना पड़े.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

फिरोजाबाद में ट्रांसफार्मर ज्यादा तापमान में भी देंगे चकाचक बिजली, जानें क्यों



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *