Maharajganj News : घर है या नागलोक? बेसमेंट से निकला सांपों का ‘जखीरा’! वीडियो देख कांप जाएगी रूह

0
Maharajganj News : घर है या नागलोक? बेसमेंट से निकला सांपों का ‘जखीरा’! वीडियो देख कांप जाएगी रूह


Last Updated:

Maharajganj Viral Video : महराजगंज के हरदीडाली गांव में एक मकान के बेसमेंट से करीब 70 सांप निकले, जिससे हड़कंप मच गया. गौरतलब है कि ग्रामीणों के अनुसार मकान कुछ दिनों पहले ही में बनकर तैयार हुआ है और अभी खाली …और पढ़ें

X

सांपों का अड्डा, महराजगंज

हाइलाइट्स

  • महराजगंज में घर के बेसमेंट से निकले दर्जनों सांप.
  • वीरेंद्र गुप्ता के नए मकान की टंकी में मिले सांप.
  • वीडियो वायरल, वन विभाग की टीम नहीं पहुंची.

महराजगंज : महराजगंज के एक छोटे से गांव से अनोखा वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक घर को सांपों ने अपना अड्डा बना लिया है. जब लोगों ने बंद पड़ी टंकी में भारी संख्या में सांपों को देखा तो वे हैरान रह गए. गौरतलब है कि महराजगंज जिले के हरदीडाली गांव में समय हड़कंप मच गया, जब एक नए मकान के शौचालय की टंकी में करीब 70 सांपों का झुंड दिखाई दिया. यह मकान वीरेंद्र गुप्ता का है। मकान हाल ही में बनकर तैयार हुआ है और अभी खाली है. जानकारी के अनुसार, मकान के शौचालय की टंकी में कुछ दिन पहले पानी भरकर छोड़ दिया गया था

ग्रामीणों के अनुसार मकान कुछ दिनों पहले ही में बनकर तैयार हुआ है और अभी खाली पड़ा है. मकान के शौचालय की टंकी में कुछ दिन पहले पानी भरकर छोड़ दिया गया था. जब टंकी को खोला गया, तो उसमें भारी संख्या में सांप देखे गए. करीब 70 सांपों के झुंड को देखकर ग्रामीणों में डर का माहौल है. हालांकि, अब वन विभाग की टीम के वहां न पहुंचने का मामला गरमा गया है. वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और हर किसी तक इसकी खबर पहुंच गई. इस घटना के बाद से लोग चर्चा कर रहे हैं कि एक जगह इतने सारे सांप कैसे इकट्ठा हो सकते हैं.

वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
महराजगंज जिले में इस तरह की घटना बहुत कम होती है, जहां एक साथ इतने सारे सांप मिलें. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सांपों की संख्या बहुत ज्यादा है. कोई कह रहा है कि 10 सांप हैं तो कोई कह रहा है कि दर्जनों से भी ज्यादा हैं. हालांकि सांपों की संख्या कितनी है इसकी पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर जगह इस घटना की चर्चा हो रही है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

घर है या नागलोक? बेसमेंट से निकला सांपों का ‘जखीरा’! वीडियो देख कांप जाएगी रूह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *