छोटी सी उम्र में कमाल करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का जुड़ा है मेरठ से नाता

0
छोटी सी उम्र में कमाल करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का जुड़ा है मेरठ से नाता


Last Updated:

बिहार के रहने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में कमाल करते हुए नजर आ रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का नाता मेरठ से जुड़ा हुआ है और उनका बल्ला प्रतिष्ठित एसएस कंपनी का है, जिससे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय …और पढ़ें

X

वैभव सूर्यवंशी 

हाइलाइट्स

  • वैभव सूर्यवंशी मेरठ के एसएस कंपनी के बल्ले से खेलते हैं.
  • वैभव का बल्ला इंग्लिश विलो से बना है और लाखों में कीमत है.
  • राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1.1 करोड़ में खरीदा.

मेरठ: बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी 14 साल की उम्र में ही बेहतर कमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनकी चर्चा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर सभी खिलाड़ी करते हुए नजर आ रहे हैं. आईपीएल की अगर बात करें तो इस वक्त वैभव, राजस्थान रॉयल्स की टीम की तरफ से खेलते हुए ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि छोटी सी उम्र में ही कीर्तिमान हासिल करने वाले वैभव सूर्यवंशी आखिर किस कंपनी के बल्ले से खेलते हैं, तो इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए लोकल -18 की टीम द्वारा मेरठ सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंघल से खास बातचीत की.

एसएस कंपनी के बल्ले से खेलते हैं वैभव 

स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंघल के अनुसार वैभव सूर्यवंशी मेरठ की एसएस कंपनी के बने बल्ले से मैच खेलते हैं. उन्होंने बताया कि वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इंग्लिश विलो से बना हुआ है और उसकी क्वालिटी की बात की जाए, तो यह सबसे हाई क्वालिटी रेंज से निर्मित है. जिससे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी खेलना पसंद करते हैं. उन्होंने बताया कि अगर इस बैट की कीमत की बात की जाए तो वह लाखों रुपए में है.

क्वालिटी की बदौलत बनाई है पहचान

अनुज कुमार सिघल कहते हैं कि काफी गर्व होता है जब राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों में 85% खिलाड़ी मेरठ के बने बल्ले से ही मैच खेलते हुए नजर आते हैं. जिसमें एसएस और एसजी कंपनी शामिल है. उन्होंने बताया कि वर्ष 1947 के बाद शुरू हुआ स्पोर्ट्स कारोबार आज विश्व में अपनी अलग पहचान बनाए हैं. उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रिंकू सिंह,  सुरेश रैना सहित विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी मेरठ के बने बल्ले का उपयोग कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: UP B.Ed JEE Exam: एग्जाम से पहले परीक्षार्थी इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

एक दिन बड़े क्रिकेटर के तौर पर छोड़ेंगे अपनी छाप

बताते चलें कि वैभव सूर्यवंशी की परफॉर्मेंस को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम द्वारा उन्हें 1.1 करोड रुपए में खरीदा था. ऐसे में अब तक जितने भी मैच उन्होंने खेले हैं उसमें जिस तरह से वह शॉट मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह अपने आप में उनकी प्रतिभा को दर्शाता है. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी कहते हैं वैभव सूर्यवंशी इसी तरह से आगे बढ़े तो निश्चित तौर पर बड़े क्रिकेटर के तौर पर अपनी छाप छोड़ेंगे.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

मेरठ से है क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का नाता, जानिए क्या है इसकी कीमत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *