वाराणसी, मुंबई,छपरा को जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, शेड्यूल देखकर निकलें
प्रयागराज. यार्ड रीमॉडलिंग के काम के चलते वाराणसी, मुंबई,छपरा,सूरत को जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. भारतीय रेलवे ने इनका शेड्यूल जारी कर दिया है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि परेशानी से बचने के लिए वो ट्रेनों का शेड्यूल देखकर ही निकलें. ये ट्रेनें अलगअलग दो दिन प्रभावित रहेंगी. इनमें कई कैंसिल तो कई डायवर्ट रहेंगी.
रेलवे प्रशासन के अनुसार प्रयागराज मंडल के जिवनाथपुर और वीएचके स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग के काम के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द, मार्ग बदलने, आंशिक रूप से रद्द करने या समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है.
ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
गाड़ी संख्या 13345 (वाराणसी-सिंगरौली इंटरसिटी), 27 और 28 मई 2025 को रद्द रहेगी. कुल 2 फेरे प्रभावित होंगे. गाड़ी संख्या 13346 (सिंगरौली-वाराणसी इंटरसिटी): 28 और 29 मई 2025 को रद्द रहेगी. कुल 2 फेरे प्रभावित होंगे.
ट्रेनों का मार्ग बदला
गाड़ी संख्या 01079 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ)-26 मई 2025 को यह ट्रेन मानिकपुर-प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के रास्ते चलेगी. प्रयागराज छिवकी के बजाय प्रयागराज स्टेशन पर 15 मिनट का ठहराव होगा. गाड़ी संख्या 19489 (अहमदाबाद-गोरखपुर)- 27 मई 2025 को यह ट्रेन मानिकपुर-प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के रास्ते चलेगी. प्रयागराज छिवकी पर ठहराव नहीं होगा. गाड़ी संख्या 01030 (छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस)- 27 मई 2025 को यह ट्रेन वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज-मानिकपुर के रास्ते चलेगी. प्रयागराज छिवकी पर ठहराव नहीं होगा. गाड़ी संख्या 22178 (वाराणसी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस)- 28 मई 2025 को यह ट्रेन वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज-मानिकपुर के रास्ते चलेगी. काशी, चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल और प्रयागराज छिवकी पर ठहराव नहीं होगा.
ट्रेनों का आंशिक रद्द होना और शुरूआत
गाड़ी संख्या 64596 (सूबेदारगंज-पं. दीन दयाल उपाध्याय मेमू): 27 और 28 मई 2025 को यह ट्रेन केवल चुनार स्टेशन तक चलेगी. गाड़ी संख्या 64595 (पं. दीन दयाल उपाध्याय-सूबेदारगंज मेमू): 27 और 28 मई 2025 को यह ट्रेन चुनार स्टेशन से शुरू होगी.
ट्रेनों का समय बदला
गाड़ी संख्या 09066 (छपरा-सूरत): 28 मई 2025 को 120 मिनट देरी से सुबह 10:30 बजे छपरा से चलेगी. गाड़ी संख्या 13343/13345 (वाराणसी-शक्तिनगर/सिंगरौली मेमू)- 21 से 26 मई 2025 तक 45 मिनट देरी से दोपहर 2:55 बजे वाराणसी से चलेगी. गाड़ी संख्या 12142 (पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक): 28 मई 2025 को 120 मिनट देरी से दोपहर 1:05 बजे पाटलिपुत्र से चलेगी.