यूपी के नए DGP राजीव कृष्णा ने आते ही दी खुशखबरी, तैयार रहें युवा, UP पुलिस पर बताया अपना ‘खास प्‍लान’

0
यूपी के नए DGP राजीव कृष्णा ने आते ही दी खुशखबरी, तैयार रहें युवा, UP पुलिस पर बताया अपना ‘खास प्‍लान’


Last Updated:

Lucknow Latest News: उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी राजीव कृष्णा ने पदभार संभालते ही कानून व्यवस्था सुधार के लिए कई ऐलान किए, अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस और सिपाही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी.

डीजीपी राजीव कृष्णा.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्णा ने पदभार संभालते ही स्पष्ट कर दिया है कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा. अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने यूपी पुलिस को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए कई बड़े ऐलान किए. राजीव कृष्णा ने कहा कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पहले की तरह सख्ती से लागू रहेगी. राजीव कृष्णा ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि यूपी पुलिस में जल्द ही सिपाही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है. इसके अलावा जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) को और प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे आम जनता की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण हो सके. पुलिस कल्याण पर विशेष ध्यान देने का वादा करते हुए डीजीपी ने कहा कि उनका लक्ष्य प्रदेश को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है.

उन्होंने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही की जाएगी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. सायबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए उन्नत तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का अधिकतम उपयोग किया जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि एआई पुलिसिंग के क्षेत्र में गेमचेंजर साबित होगा.

कमरे में थी भाभी, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा देवर, पीछे से आया पति, फिर जो हुआ…

डीजीपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को सेवाकाल में भी समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि उनकी क्षमता में निरंतर सुधार हो. वहीं, आतंकवाद की चुनौतियों से निपटने के लिए यूपी एटीएस के ढांचे और तकनीकी संसाधनों को भी अपग्रेड किया जाएगा. उन्होंने याद दिलाया कि 2007 में एटीएस की स्थापना समय की मांग थी, और अब समय के अनुसार इसमें बदलाव जरूरी है.

डीजीपी राजीव कृष्णा ने प्रदेश की सुरक्षा को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से सटे यूपी के जिलों में आतंकवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) और राज्य पुलिस के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है. डीजीपी ने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां एक साझा उद्देश्य के लिए काम करती हैं, और उनका आपसी तालमेल जितना मजबूत होगा, सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा उतनी ही प्रभावी होगी.

authorimg

अभिजीत चौहान

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

यूपी के नए DGP राजीव कृष्णा ने आते ही दी खुशखबरी, तैयार रहें युवा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *