जंगलों में गर्मी से बेहाल वन्यजीव, तालाबों में पानी के सहारे कर रहे जलविहार
Last Updated:
लखीमपुर खीरी 44 डिग्री तापमान के चलते आसमान से बरस रही आग ने इंसानों का जीना तो मुहाल कर ही रखा हैं वही बेजुबान जानवर भी प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे यह तश्वीर हैं दुधवा टाइगर रिजर्व की जहां दुधवा के जंगल में वि…और पढ़ें
जलविहार करते हुए हाथियों का झुंड।
लखीमपुर खीरी जिले में 40 डिग्री तापमान के चलते आसमान से बरस रही आग ने इंसानों का जीना तो मुहाल कर ही रखा हैं. वहीं बेजुबान जानवर भी प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे यह तश्वीर हैं दुधवा टाइगर रिजर्व की जहां दुधवा के जंगल में विचरण करने वाले जंगली जानवर भी बेहाल हैं. तालाबों में भरे पानी में बाघ समेत अन्य वन्यजीव अपनी प्यास बुझा रहे हैं.
दुधवा टाइगर रिजर्व से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनमें कहीं गेंडा,हाथी तो कहीं बाघ पानी में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं ।दरअसल कुछ ऐसे ही वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिनमें जहां एक ओर हाथियों का झुंड पानी में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहा है.
जलविहार करते नजर आए हाथियों का झुंड
दूसरी ओर दुधवा के किशनपुर रेंज के बेलडंडा में बाघिन व उसके के शावक गर्मी और तेज धूप से परेशान होकर पानी में मस्ती करते हुए दिखाइ दे रहे हैं.इन दिनों हरियाली से भरे दुधवा के जंगलों में भी गर्मी का तांडव देखने को मिल रहा हैं. जहां कई बेजुबान जानवर इस प्रचण्ड गर्मी के चलते पानी मे घुसकर गर्मी से राहत पाने के प्रयास में खूब मस्ती करते नजर आ रहे है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं. देश विदेश से सैलानी दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों मे वन्य जीवों का दीदार करने के लिए आते हैं. वन्यजीवों का दीदार कर रोमांचित होते हैं. भीषण गर्मी के चलते दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन तालाबों, कच्चे व पक्के वाटरहोल्स में लगातार पानी भरवा रहा है. इन दिनों सारे वाटरहोल्स और तालाब पानी से लबालब भरे नजर आ रहे हैं.