जौनपुर अस्पताल में किन्नरों ने मचाया बवाल, डॉक्टर- नर्स हुए बुरी तरह घायल!
Last Updated:
जौनपुर के जिला अस्पताल में किन्नरों ने जमीन विवाद के चलते इमरजेंसी वार्ड में घुसकर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट की. इससे कई घायल हो गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा…और पढ़ें
बवाल
हाइलाइट्स
- जौनपुर जिला अस्पताल में किन्नरों ने जमकर हंगामा किया.
- जमीन विवाद के कारण किन्नरों ने अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट की.
- कई डॉक्टर और नर्स घायल हो गए.
जौनपुर: जिला अस्पताल में सोमवार को अफरा-तफरी मच गई जब कुछ किन्नरों का एक समूह अचानक अस्पताल में घुसा और वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से जमकर मारपीट की. इमरजेंसी वार्ड और विभिन्न चेम्बरों में घुसकर उन्होंने डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ को बुरी तरह घायल किया. अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके परिजन दहशत में आ गए.
मिली जानकारी के मुताबिक यह विवाद एक जमीन मामले से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में एक परिवार घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था. घायल परिवार के साथ किन्नरों का कोई नजदीकी रिश्ता बताया जा रहा है. इसी कारण गुस्साए किन्नर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अपना गुस्सा इमरजेंसी वार्ड सहित कई जगहों पर निकाला.
अस्पताल में मचा हड़कंप
किन्नरों ने न केवल अस्पताल में तोड़फोड़ की बल्कि डॉक्टरों और नर्सों के साथ भी मारपीट की. कुछ कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. डर के मारे कई स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल छोड़कर भाग गए. मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल बन गया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक किन्नर अस्पताल से बाहर आ चुके थे और सीधे कोतवाली पहुंचकर अपनी नाराज़गी जताई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अस्पताल प्रशासन से भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. घायल स्वास्थ्य कर्मियों का इलाज चल रहा है.
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
यह घटना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. यह मामला न केवल अस्पताल प्रशासन के लिए बल्कि जिला प्रशासन के लिए भी एक चुनौती बन गया है.