यूपी में अब गर्मी का टॉर्चर झेलने को रहें तैयार, एकदम से चढ़ेगा इतना पारा

0
यूपी में अब गर्मी का टॉर्चर झेलने को रहें तैयार, एकदम से चढ़ेगा इतना पारा


उत्तर प्रदेश में मौसम का उलटफेर जारी है.मंगलवार को कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के बाद अब फिर से तापमान में उछाल आ सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक यूपी में अगले 24 घण्टे के बाद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा जिसके बाद भीषण गर्मी का कहर फिर यूपी में देखने को नजर आएगा.

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार (4 जून) को यूपी के दोनों ही संभाग में बारिश और आंधी आने की संभावना है. 15 जिलों को छोड़ आईएमडी ने 60 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.इन जिलों में झांसी,बांदा,फतेहपुर,चित्रकूट,कौशाम्बी ,प्रतापगढ़,प्रयागराज,मिर्जापुर, जौनपुर,वाराणसी, सोनभद्र,चंदौली ,आजमगढ़,गाजीपुर, मऊ, बलिया,सहारनपुर,मुजफ्फरनगर, बहराइच,मेरठ, बिजनौर,लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर,अयोध्या, रामपुर,बरेली,महराजगंज, सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर सहित अन्य जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.इसको लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है. इसके अलावा कई जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया गया है.

24 घण्टे बाद तापमान में आएगा उछाल
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में अगले 24 घण्टे तक बादलों की आवाजाही के बारिश की संभावना है.ऐसे में तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस के गिरावट के आसार है.उम्मीद है उसके बाद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल रिकॉर्ड किया जाएगा.

19 जिलों में हुई बारिश
यूपी में बुधवार को फिर मौसम ने यूटर्न लिया.बुधवार को 19 जिलो में बारिश हुई.वाराणसी, बरेली,गाजीपुर,बलरामपुर समेत यूपी के कई जिलों में पहले तेज हवाएं चली फिर कुछ इलाकों में झमाझम बारिश भी हुई.बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में भी कमी आई.

बांदा सबसे गर्म जिला
यूपी में सबसे ज्यादा तापमान बांदा जिले में रिकॉर्ड हुआ.यहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.इसके अलावा वाराणसी में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं बलिया प्रयागराज,मुरादाबाद में भी तापमान इसी के करीब रहा है.

शहर  अधिकतम न्यूनतम AQI
लखनऊ 35.3 27.0  140
आगरा 34,2 26.2  74
कानपुर 35.5 26.6   84
मेरठ 34.9 29.9 174
वाराणसी 39.2 29.0 73



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *