MP और गुजरात की ओर ट्रेन से जाने वालों की बल्‍ले-बल्‍ले, रेलवे ने दी सौगात

0
MP और गुजरात की ओर ट्रेन से जाने वालों की बल्‍ले-बल्‍ले, रेलवे ने दी सौगात


Last Updated:

झांसी डिवीजन से गुजरने वाली ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर है. इन ट्रेनों की स्‍पीड बढ़ेगी, जिससे यात्री गंतव्‍य तक जल्‍दी पहुंच सकेंगे. साथ ही माल ढुलाई तेज और सस्‍ती होगी. डिवीजन ट्रेनों…और पढ़ें

झांसी डिवीजन में किया गया खास काम.

झांसी. झांसी डिवीजन से गुजरने वाली ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर है. इन ट्रेनों की स्‍पीड बढ़ेगी, जिससे यात्री गंतव्‍य तक जल्‍दी पहुंच सकेंगे. साथ ही माल ढुलाई तेज और सस्‍ती होगी. डिवीजन ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण काम हुआ है.  जून 2025 में कई नई रेल लाइनों और डबलिंग परियोजनाओं को पूरा किया गया. इनसे ट्रेनें पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और समय पर चल रही हैं.

झांसी डिवीजन के अनुसार दतिया-डबरा खंड (31.747 किमी, तीसरी लाइन) पर नई तीसरी लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार 70 किमी/घंटा से बढ़ाकर 100 किमी/घंटा कर दी गई है, जिससे इस मार्ग पर ट्रेनें अब ज्यादा तेज चलेंगी और जरूर पड़ने  पर संख्‍या बढ़ेगी. टेहरका-मऊरानीपुर खंड (21.187 किमी, डाउन लाइन) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर डबलिंग प्रोजेक्ट के तहत इस नई डाउन लाइन पर रफ्तार 75 किमी/घंटा से बढ़ाकर 110 किमी/घंटा की गई है, जो लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए बहुत फायदेमंद है.

कुलपहाड़-महोबा खंड (21.582 किमी, डाउन लाइन) इस खंड में भी डबलिंग प्रोजेक्ट के तहत नई डाउन लाइन पर रफ्तार 75 किमी/घंटा से बढ़ाकर 110 किमी/घंटा कर दी गई है, जिससे ट्रेनें समय पर चलेंगी और यात्रा आसान होगी. बेलाताल-कुलपहाड़ खंड (8.825 किमी, डाउन लाइन) इस हिस्से में नई डाउन लाइन पर रफ्तार 70 किमी/घंटा से बढ़ाकर 85 किमी/घंटा की गई है. यह छोटा लेकिन महत्वपूर्ण सुधार है.

इन सभी बदलावों से रेलवे की सेवा पहले से बेहतर हो रही है. तेज रफ्तार के कारण यात्री समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. साथ ही, माल परिवहन में भी समय और लागत की बचत होगी. यह रेलवे नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. झांसी डिवीजन की यह पहल रेलवे को आधुनिक और विश्वसनीय बनाने के सपने को पूरा करने में मदद करेगी.

homeuttar-pradesh

MP और गुजरात की ओर ट्रेन से जाने वालों की बल्‍ले-बल्‍ले, रेलवे ने दी सौगात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *