राम मंदिर का CEO बनने के लिए इंटरव्यू में क्या-क्या पूछा जा रहा

0
राम मंदिर का CEO बनने के लिए इंटरव्यू में क्या-क्या पूछा जा रहा


Last Updated:

Ayodhya Latest News: अयोध्या में राम मंदिर के CEO पद के लिए चल रहे इंटरव्यू में उम्मीदवारों से कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं. उनसे मंदिर की व्यवस्था संभालने, बड़े आयोजनों में भीड़ को मैनेज करने के अनुभव के साथ-साथ परिवार और सनातन-ईश्वर में आस्था से जुड़े सवाल भी किए जा रहे हैं.

Top Deals Inside

राम मंदिर का CEO बनने के लिए इंटरव्यू में क्या-क्या पूछा जा रहाZoom

राम मंदिर के CEO के लिए चल रहा इंटरव्यू.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर के CEO पद के लिए इंटरव्यू का आज दूसरा दिन है. पूर्व न्यायाधीश प्रमोद कोहली के नेतृत्व में बनी चयन समिति कैंडिडेट्स से कई तरह के सवाल कर रही है. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवारों से काम करने के अनुभव के साथ-साथ बड़े आयोजनों में भीड़ संभालने, मंदिर की व्यवस्था चलाने के अलावा परिवार, सनातन और ईश्वर की आस्था से जुड़े सवाल भी पूछे जा रहे हैं. एक उम्मीदवार से करीब 30 सवाल तक किए जा रहे हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर राम मंदिर के CEO पद के लिए किस तरह की योग्यता और सोच को परखा जा रहा है और अब तक रेस में कौन-कौन से नाम सामने आए हैं?

राम मंदिर CEO के इंटरव्यू में क्या पूछा जा रहा?

  1. अगर आपको राम मंदिर की जिम्मेदारी दी जाए तो सबसे बड़ी चुनौती क्या मानते हैं?
  2. क्या आपने पहले कभी बड़े क्राउड वाले आयोजन को संभाला है?
  3. मंदिर की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए आपकी प्राथमिकता क्या होगी?
  4. अगर किसी दिन श्रद्धालुओं की संख्या अचानक कई गुना बढ़ जाए तो क्या करेंगे?
  5. राम मंदिर जैसी धार्मिक संस्था में प्रशासनिक अनुभव के साथ आस्था की कितनी भूमिका है?
  6. आपके परिवार के बारे में बताइए.
  7. सनातन और भगवान राम के प्रति आपकी आस्था को आप किस तरह देखते हैं?
  8. अगर किसी VIP और आम श्रद्धालु की सुविधा में टकराव हो तो आप किसे प्राथमिकता देंगे?

अब तक रेस में कौन-कौन?
CEO पद के इंटरव्यू में अब तक कई उम्मीदवार शामिल हो चुके हैं. मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडे और बिहार के DG प्रवेश सक्सेना का भी इंटरव्यू हुआ है. पहले दिन 16 उम्मीदवारों का साक्षात्कार हुआ था, जबकि दूसरे दिन 6 उम्मीदवारों से बातचीत की गई. चयन प्रक्रिया अभी जारी है और इंटरव्यू का एक और दौर होना है.

एक उम्मीदवार से करीब 30 सवाल
इस चयन प्रक्रिया की खास बात यह है कि उम्मीदवारों से सिर्फ सामान्य सवाल नहीं किए जा रहे हैं. एक व्यक्ति से करीब 30 सवाल तक पूछे जा रहे हैं.

दूसरे दिन कितने कैंडिडेट्स का हुआ इंटरव्यू?
पूर्व न्यायाधीश प्रमोद कोहली के नेतृत्व में राम मंदिर CEO पद के लिए चयन समिति उम्मीदवारों का इंटरव्यू ले रही है. दूसरे दिन 6 उम्मीदवारों का साक्इंटरव्यू हुआ है. वहीं पहले दिन 16 उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ था.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *