पत्नी ने प्यार से किया पति को फोन, हंसकर बोली सिर्फ एक शब्द, कॉल रखते ही हुआ बेहोश
Last Updated:
Badaun Latest News: यूपी के बदायूं में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स दिल्ली से भागकर अपने घर आया और उसने पुलिस को अपनी पत्नी के बारे में जो बताया सुन हिल जाओगे.
भांजे के साथ फरार हुई महिला.
बदायूं . आज कल करीबी रिश्तेदारो के साथ अवैध संबंध और उन्हें भगाने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. ऐसा ही मामला बदायूं से सामने आया है. जहां सास दामाद के बाद इस बार 22 साल के एक भांजे के साथ उसकी 30 साल की मामी फरार हो गई. साथ में नगदी एवं जेवर भी ले गई. घर लौटे पति ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपकर पत्नी की बरामदगी की मांग की है. भांजे और मामी दोनों के फोन बंद आ रहे हैं. मामला मुस्लिम समाज से है अंदेशा है कहि दोनों आपस मे शादी न कर ले. पति का कहना है कि मेरे पास प्यार से उसने फोन किया और बोली कि मैं काम से जा रही हूं, कॉल रखने के कुछ देर बाद शाम को पता चला वह भाग गई.
पति दिल्ली रहता था और वहीं कबाड़ी का काम करता था और गांव में उसकी 30 साल की पत्नी रहती थी. वहीं सगे भांजे का घर आना जाना रहता था, इसी बीच मामी से उसकी बातचीत शुरू हो गई. रिश्तों के बीच हंसी-मजाक शुरू हुआ, तो दोनों के बीच प्यार मोहब्बत की शुरुआत हो गई. अचानक ही शुक्रवार की दोपहर दोनों लोग मौका पाकर फरार हो गए.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.