Pilibhit news : सुपरहिट साबित हुआ टाइगर रिजर्व का लास्ट डे-लास्ट शो, तैराते वनराज ने चुराया दिल

0
Pilibhit news : सुपरहिट साबित हुआ टाइगर रिजर्व का लास्ट डे-लास्ट शो, तैराते वनराज ने चुराया दिल


Last Updated:

Pilibhit news in hindi : हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी और शारदा की गोद में बसे इस जंगल को तराई का आर्कलैंड कहा जाता है. यहां आखिरी दिन पर्यटकों को बाघ के अनोखे अंदाज देखने को मिले.

हाइलाइट्स

  • पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र समाप्त.
  • 56 हजार से अधिक सैलानियों ने बाघों का दीदार किया.
  • 15 नवंबर को फिर से खुलेगा टाइगर रिजर्व.

पीलीभीत. यूपी के पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 2024-25 आज 15 जून को समाप्त हो गया है. साइटिंग के लिहाज से यह पर्यटन सत्र पूरे देशभर के वन्यजीव प्रेमियों की पहली पसंद बना रहा. तराई के बाघों ने पर्यटन सत्र के अंतिम दिन भी सैलानियों को निराश नहीं किया. सफारी के आखिरी दिन पर्यटकों को बाघ के अनोखे अंदाज देखने को मिले. हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी और शारदा की तराई में बसे जंगलों को तराई का आर्कलैंड कहा जाता है. जैवविविधता के लिहाज से इस क्षेत्र को काफी संपन्न माना जाता है. यहां का प्रमुख आकर्षण हैं भारी भरकम बंगाल टाइगर्स, जिनके दीदार के लिए पर्यटन सत्र 2024-25 में 56 हजार से भी अधिक सैलानियों की आमद पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दर्ज की गई है.

कंटेट क्रिएटर्स की पहली पसंद

उत्तरप्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व के 730 वर्ग किलोमीटर में फैले इस जंगल में 71 से भी अधिक बाघ और तेंदुए समेत तमाम दुर्लभ जंगली जानवर हैं. यहां की अनुकूल आबोहवा और पानी की पर्याप्त उपलब्धता के चलते पर्यटकों को अच्छी साइटिंग मिलती है. यही कारण है कि पीटीआर पर्यटकों के साथ ही साथ वाइल्ड लाइफ कंटेट क्रिएटर्स की पहली पसंद बना हुआ है. पूरे पर्यटन सत्र के दौरान सोशल मीडिया पर पीटीआर से जुड़े कई फोटो और वीडियो देखने को मिले. पर्यटन सत्र के अंतिम दिन भी पर्यटकों को बाघ अनोखे अंदाज में नजर आया. सफारी के दौरान पर्यटकों को नहर में तैरते बाघ के दीदार हुए हैं.

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइंस के अनुसार, मॉनसून और वन्यजीवों के मेटिंग सीजन (प्रजननकाल) को ध्यान में रखते हुए वन्यजीव अभयारण्य को हर साल 15 जून से 15 नवंबर तक बंद रखा जाता है. हालांकि मुख्यालय स्तर पर पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए इन तारीखों में कुछ दिन का फेरबदल हो सकता है. पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 2024-25, 15 जून को समाप्त हो गया है. जिसके अब 15 नवंबर को शुरू होने की उम्मीद है.

homeuttar-pradesh

सुपरहिट साबित हुआ टाइगर रिजर्व का लास्ट डे-लास्ट शो, वनराज ने चुराया दिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *