गुलाब लेकर आए सुरेश राठौड़, जिसे नहीं मानते थे पत्नी…अब कह दिया मेरी उर्मिला
Last Updated:
Saharanpur News in Hindi: उर्मिला और सुरेश राठौड़ के बीच विवाद अब खत्म हुआ. सुरेश ने उर्मिला को पत्नी के रूप में स्वीकार किया और गुलाब का फूल देकर वादा किया कि वह जीवन भर साथ रहेंगे.
हाइलाइट्स
- उर्मिला और सुरेश राठौड़ का विवाद खत्म हुआ.
- सुरेश ने उर्मिला को पत्नी के रूप में स्वीकार किया.
- सुरेश ने उर्मिला को गुलाब का फूल देकर वादा किया.
Actress Urmila Love Story Controversy: फिल्म अभिनेत्री उर्मिला और उत्तराखंड के ज्वालापुर से बीजेपी के पूर्व विधायक व रविदास आचार्य सुरेश राठौड़ के बीच पिछले कई महीनों से चला आ रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर आ पहुंचा है. जिस रिश्ते को अब तक उर्मिला अकेले निभा रही थीं, अब उस रिश्ते को सुरेश राठौड़ ने सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है. उन्होंने मीडिया के सामने खुद उर्मिला को गुलाब का फूल देकर अपनी पत्नी स्वीकार किया और “उर्मिला राठौर” नाम से पुकारा.
जान का खतरा बताने वाली उर्मिला को मिला वही साथी
कुछ हफ्ते पहले ही उर्मिला ने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया था कि उनके घर पर कुछ महिलाओं ने हमला किया, तोड़फोड़ की और जानलेवा हमला करने की कोशिश की. उन्होंने इसका आरोप सीधे-सीधे सुरेश राठौड़ पर लगाया और कहा कि उन्हें अपने ही पति से जान का खतरा है. सोशल मीडिया पर ये मामला खूब वायरल हुआ था और कई लोग इस लव स्टोरी पर अपनी-अपनी राय देने लगे थे.
अब सुरेश राठौड़ ने न सिर्फ उर्मिला को पत्नी के रूप में अपनाया, बल्कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हें गुलाब का फूल भी दिया और वादा किया कि वह जीवन भर उनके साथ रहेंगे. उर्मिला ने इस मौके पर मुस्कुराते हुए कहा, “आखिरकार मेरी जीत हुई.” सुरेश राठौड़ ने यह भी कहा कि वह जल्द ही उर्मिला को राजनीति में भी सक्रिय करेंगे.
अब दो पत्नियों के पति बन गए सुरेश राठौड़, नई चर्चा शुरू
हालांकि इस रिश्ते की सार्वजनिक घोषणा के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या सुरेश राठौड़ अब दो पत्नियों के साथ रहेंगे या दोनों अलग-अलग घरों में रहेंगी? इस पर फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है. वहीं सुरेश राठौड़ ने ये भी कहा कि जिन लोगों ने उर्मिला से उन्हें अलग करने की साजिश रची थी, उन्हें बेनकाब किया जाएगा. साथ ही उर्मिला के घर में घुसकर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस से मिलकर कार्रवाई की जाएगी.