Jaunpur news : आप भी चाहते हैं केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चे का दाखिला, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

0
Jaunpur news : आप भी चाहते हैं केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चे का दाखिला, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन


Last Updated:

Jaunpur news in hindi : जौनपुर को पहला केंद्रीय विद्यालय मिल गया है, जो 2025-26 सत्र से शुरू होगा. पहले चरण में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएं होंगी. एडमिशन फॉर्म 21 जून 2025 से मिलेंगे.

जौनपुर. यूपी के जौनपुर को अपना पहला केंद्रीय विद्यालय मिल गया है. वर्षों से जिले के लोग इसकी मांग कर रहे थे, जो अब जाकर पूरा हुआ है. केंद्र सरकार ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र से विद्यालय संचालन की अनुमति दे दी है. केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और संचालन के बारे खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने प्रेस वार्ता कर बताया. उन्होंने बताया कि पहले चरण में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएं चलाई जाएंगी. हर कक्षा में 40 सीटें होंगी. कुल मिलाकर 200 बच्चों को इस सत्र में एडमिशन मिलेगा. 21 जून 2025 से एडमिशन फॉर्म मिलने शुरू होंगे और 5 जुलाई 2025 तक फॉर्म जमा किए जा सकेंगे. विद्यालय की कक्षाएं 15 जुलाई 2025 से प्रारंभ होने की संभावना है.

इनको सौंपी कमान

राज्यमंत्री गिरीश यादव के मुताबिक, स्कूल संचालन के लिए अस्थायी रूप से जी.जी.आई.सी. विद्यालय के परिसर में स्थित महाविद्यालय भवन को चुना गया है, जहां पर सभी जरूरी शैक्षणिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. भविष्य में स्कूल की अपनी स्थायी बिल्डिंग बनाई जाएगी. चंद्र भूषण प्रकाश वर्मा को जौनपुर केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया के लिए नियुक्त किया गया है. वे वर्तमान में केवी ए39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में प्रधानाचार्य हैं. शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक उप प्राचार्य, पांच शिक्षक और एक संगीत शिक्षक की भी नियुक्ति की जा रही है. इनकी नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इन्हें विद्यालय में तैनात कर दिया जाएगा. अगले सत्र से विद्यालय में कक्षा 6 से ऊपर की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी.

रखें इसको तैयार

मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के शिक्षा मंत्री का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह विद्यालय यहां के बच्चों के लिए एक नई उम्मीद और उज्जवल भविष्य की ओर कदम है. अगर आप भी अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो 21 जून से फॉर्म लेना न भूलें. आवश्यक दस्तावेजों जैसे जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, माता-पिता की नौकरी की जानकारी (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो आदि पहले से तैयार रखें.

homeuttar-pradesh

आप भी चाहते हैं केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चे का दाखिला, जानें प्रोसेस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *