UP School Timings: यूपी में खुल गए स्कूल, डिमांड पर बदल दिया गया टाइम, अब इतने बजे होगी छुट्टी

0
UP School Timings: यूपी में खुल गए स्कूल, डिमांड पर बदल दिया गया टाइम, अब इतने बजे होगी छुट्टी


प्रयागराज (UP School Timings Changed). उत्तर प्रदेश में प्राइमरी स्कूल 16 जून 2025 से फिर से खुल गए हैं, लेकिन भीषण गर्मी और शिक्षक संगठनों की मांग को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने फैसला लिया है कि 30 जून 2025 तक स्कूलों में बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा. गर्मी का मौसम देखते हुए समर वेकेशन जारी रखने का फैसला लिया गया है. हालांकि इस दौरान शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित होना होगा.

30 जून 2025 तक शिक्षक चाहें तो कुछ जरूरी प्रशासनिक और शैक्षिक कार्य ऑनलाइन भी कर सकते हैं. गर्मी के कारण शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री से स्कूलों को पूरी तरह बंद रखने की मांग की थी (UP School Summer Vacation 2025). साथ ही कहा था कि यूपी में स्कूलों का सत्र 1 जुलाई से शुरू किया जाए. लेकिन यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों की समर वेकेशन आगे बढ़ाने से मना कर दिया है. हालांकि टाइम में बदलाव से कुछ राहत मिल सकती है.

बदल गया यूपी के स्कूलों का समय

उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. इस वजह से स्कूलों का टाइम बदलना एक बेहतरीन फैसला है. यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने पहले 16 जून से स्कूल खोलने का निर्णय लिया था, लेकिन बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 30 जून तक क्लासेस स्थगित रखने का फैसला किया गया है. इस अवधि में नामांकन, रिकॉर्ड अपडेट और अगले सत्र की तैयारी करने जैसे प्रशासनिक कार्यों के लिए शिक्षकों को स्कूल आना होगा. नए समय के अनुसार, प्राइमरी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे.

यह भी पढ़ें- इन 3 नौकरियों को छू भी नहीं पाएगा AI, जॉब सिक्योरिटी के लिए यहीं करें काम

जुलाई से लगेंगी रेगुलर क्लासेस

यूपी स्कूल टाइमिंग में यह बदलाव गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए किया गया है. दरअसल, दोपहर में तापमान सबसे ज्यादा होता है. शिक्षक संगठनों का कहना है कि नया शेड्यूल बच्चों और शिक्षकों, दोनों के लिए सुविधाजनक है. 1 जुलाई से स्कूल पूरी तरह नियमित रूप से चलने लगेंगे, जब गर्मी का असर कम होने की उम्मीद है. इस बदलाव से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी. ऑनलाइन रिसोर्सेस और होमवर्क के जरिए शिक्षक पढ़ाई जारी रख सकते हैं.

नया सत्र कब शुरू होगा?

उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने सरकार से मांग की है कि स्कूलों का सत्र पहले की तरह 1 जुलाई से शुरू किया जाए. वर्तमान में सत्र अप्रैल से शुरू होता है, जो गर्मी के चरम समय में पड़ता है. इस दौरान अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में हिचकते हैं, जिसका असर नामांकन पर पड़ता है. शिक्षक संगठनों का तर्क है कि गर्मी के कारण बच्चों की सेहत को खतरा हो सकता है और शिक्षकों को भी लंबे समय तक स्कूल में रहने में परेशानी होती है. 1 जुलाई से सत्र शुरू करने से स्कूलों में उपस्थिति बढ़ेगी और माहौल भी बेहतर होगा.

ऑनलाइन लगा सकते हैं क्लास

यह नई व्यवस्था अभिभावकों के लिए भी राहत लेकर आई है. गर्मी के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से बचते हैं क्योंकि दोपहर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है. नए समय (सुबह 7:30 से 12:30) के कारण बच्चों को दोपहर की गर्मी से बचाया जा सकेगा. साथ ही, ऑनलाइन पढ़ाई के विकल्प से बच्चों की शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी. बेसिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे वीडियो लेक्चर और वर्कशीट जैसे ऑनलाइन रिसोर्स का इस्तेमाल करके बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दें.

स्कूलों में सुधारी गई व्यवस्था

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कई कदम उठाए हैं. बेसिक शिक्षा परिषद स्कूलों में पंखे, कूलर और पीने के पानी की व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने पर काम कर रहा है. इसके अलावा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों को ऑनलाइन टीचिंग के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है. सरकार का लक्ष्य है कि गर्मी या अन्य मौसमी चुनौतियों के बावजूद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो. भविष्य में स्कूलों के समय और सत्र को मौसम के अनुसार और अधिक लचीला बनाने की योजना है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *