अनोखी सब्जी लगाकर मालामाल हुआ किसान, एक बार लगाया 15 साल तक कमाया, सबको बता दी खास ट्रिक
Last Updated:
UP News: गोंडा के किसान राजेश पांडेय परवल की खेती से सालाना लाखों कमा रहे हैं. उन्होंने डेढ़ एकड़ में मचान विधि से परवल उगाया है. नरेंद्र वैरायटी के पौधे 15-20 साल तक फल देते हैं.
हाइलाइट्स
- परवल की खेती से किसान को सालाना लाखों की इनकम.
- परवल का पौधा एक बार लगाने पर 15-20 साल तक फल देता है.
- मचान विधि से खेती करने पर बरसात में नुकसान नहीं होता.
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के किसान परवल की खेती करके सालाना लाखों की इनकम कर रहे हैं. किसान बताते हैं कि वह लगभग डेढ़ एकड़ में पलवल की खेती कर रहे हैं. परवल की डिमांड हमेशा मार्केट में बनी रहती है, इसलिए किसान भाइयों को परवल की खेती करनी चाहिए. इससे अच्छा लाभ होने की संभावना होती है.
कौन सी विधि से कर रहे खेती: किसान पांडेय ने बताया कि वह मचान विधि से परवल की खेती कर रहे हैं. इस विधि में ये फायदा होता है की बरसात में जब खेत में जलभराव हो जाता है तो जमीन के परवल को काफी नुकसान होता है. मगर, मचान विधि के परवल में कोई नुकसान नहीं होता है, इसलिए किसान भाई को मचान विधि से परवल की खेती करनी चाहिए.
कौन से वैरायटी का है पौधा: उन्होंने आगे बताया कि नरेंद्र वैरायटी का पौधा है. यह वैरायटी काफी अच्छी होती है. उसमें पैदावार भी काफी अच्छी है. उन्होंने बताया कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज (अयोध्या) से पौधे मंगवाए थे. डेढ़ एकड़ में लगभग 50 हजार रुपए की लागत आई है. अगर टर्नओवर की बात करें तो लगभग तीन से चार लाख रुपए का टर्नओवर हो रहा है.