‘2 दिन मुझे गायब रखा फिर गोली मार दी…’, सोशल मीडिया पर आरोपी का वायरल वीडियो, पुलिस एंकाउंटर पर उठे सवाल
Last Updated:
UP Police Encounter: यूपी में रोज धनाधन पुलिस एंकाउंटर कर अपराधियों को सजा दे रही है. इसी बीच बरेली और मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपियों को पकड़ा है.
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी.
बरेली. अपराधियों की धरपकड़ और वारदात पर अंकुश लगाने के लिये प्रदेश में लगातार हाफ एनकाउंटर चल रहे हैं. लेकिन इन पर विपक्ष हमेशा से उंगलियां उठाता रहा है. ताजा मामला बदायूं का है पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर मीडिया को जानकारी दी कि उसहैत थाना क्षेत्र इलाके में विगत 27 तारीख को मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश कदीर को गिरफ्तार किया. कदीर पर 13 मुकदमे दर्ज है मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें गोली कदीर के दाहिने पैर में लगी. अस्पताल में उपचार चल रहा है. वहीं आज सोशल मीडिया पर कदीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसका कहना है कि उसे दो दिन पहले पुलिस ने पकड़ लिया था, अब कल ले जाकर गोली मार दी. यह पूरा मामला उसहैत थाना क्षेत्र इलाके का है.
मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची तब पुलिस टीम द्वारा अपनी आत्मरक्षार्थ फायर किया जो अभियुक्त के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कदीर पुत्र शकील निवासी ग्राम हरेण्डी थाना उसहैत जनपद बदायूं उम्र करीब 22 वर्ष है. जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बदायूं रवाना किया गया. घटना के संबंध में थाना उसहैत पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. वहीं पुलिस ने शातिर कदीर के पास से 315 बोर का तमंचा 2 कारतूस और एक दिल्ली नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है.
एक और मुठभेड़
वहीं जिला मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. मौके से एक तमंचा और एक चोरी का ट्रक भी बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बदमाशों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. यह मुठभेड़ पुलिस की सक्रियता का परिणाम है, जिससे क्षेत्र में बढ़ते वाहन चोरी के मामलों पर अंकुश लगने की उम्मीद है.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.