धान रोपाई के सात दिन में कर लें ये काम, खेत में फिर नहीं दिखेंगे खरपतवार, जानें जुगाड़
Last Updated:
Paddy farming tips : अक्सर किसान भाई तालाब का पानी या गड्ढे से पानी लेकर दवा में मिलाकर खेत में छिड़काव करते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. दवा को साफ पानी में मिलाकर छिड़काव करें.
गोंडा. उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों धान की रोपाई शुरू हो गई है. किसान पूरी मेहनत से खेतों में जुटे हैं. लेकिन अगर समय रहते कुछ जरूरी काम न किए जाएं, तो बाद में पूरी फसल तबाह हो सकती है. खेतों में खरपतवार उग आते हैं और पैदावार पर असर डालते हैं. धान की रोपाई के 5 से 7 दिन के अंदर खेत में खरपतवार नियंत्रण करना बहुत जरूरी है. अगर इस समय ध्यान दिया जाए, तो खेत में उगने वाले खरपतवारों को शुरू में ही रोका जा सकता है. लोकल 18 से बातचीत में कृषि वैज्ञानिक डॉ. हरपाल सिंह बताते हैं कि इससे निपटने के लिए खरपतवार नाशक का इस्तेमाल करें. ब्यूटाक्लोर, प्रेटिलाक्लोर आदि का प्रयोग कर सकते हैं.
कौन-सी दवा ज्यादा मारक
बेंडिमिथाइललाइन दवा का यूज साफ पानी से करना चाहिए. बहुत से किसान भाई तालाब का पानी या गड्ढे से पानी लेकर दवा में मिलाकर खेत में छिड़काव करते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. सीधी बुवाई में 1 से 2 दिन के अंदर दवा का छिड़काव करना चाहिए. इससे खरपतवार कम होंगे और धान की अच्छी पैदावार होगी.