एटा को जल्द मिलेगी नई आवासीय योजना, 129 एकड़ भूमि चिन्हित, डीएम प्रेम रंजन सिंह की पहल रंग लाई

0
एटा को जल्द मिलेगी नई आवासीय योजना, 129 एकड़ भूमि चिन्हित, डीएम प्रेम रंजन सिंह की पहल रंग लाई


Last Updated:

Etah Latest News: एटा जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है. जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की लगातार कोशिशों के बाद जिले में एक नई आवासीय योजना की शुरुआत होने जा रही है.

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह

एटा. जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के लगातार प्रयासों से एटा जिले में एक नई आवासीय योजना की शुरुआत होने जा रही है. इस योजना के लिए लगभग 129 एकड़ (52.23 हेक्टेयर) जमीन को चिन्हित किया गया है, जो जी.टी. रोड एटा बाईपास पर कासगंज और अमांपुर कट के बीच स्थित ग्राम रारपट्टी और नगला फरीद में है. जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के सीवर और जल निकासी की सुविधा के लिए लगभग 700 मीटर दूर अमांपुर रोड पर मौजूद नाले का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें पानी को ट्रीटमेंट (शोधन) के बाद निस्तारित किया जाएगा.

चिन्हित जमीन का सर्किल रेट 43 लाख से 64 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है. योजना की जांच और स्थल चयन के लिए एक समिति गठित की गई है. इस समिति में आवास विभाग, जल निगम, विद्युत विभाग और जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. यह योजना उत्तर प्रदेश आवास और विकास परिषद, लखनऊ की ओर से चलाई जा रही है और इसके लिए आवास आयुक्त कार्यालय ने स्वीकृति दे दी है. इस योजना से एटा के लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी और आवास की समस्याओं का समाधान होगा. डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि वे काफी समय से इस योजना को शुरू कराने के लिए प्रयासरत थे और अब इसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है. इससे एटा जिले में आवासीय विकास को नई दिशा मिलेगी और लोगों को सुविधाजनक आवास उपलब्ध हो सकेंगे.

इसके साथ ही परिषद की ओर से गठित उक्त के सहयोग हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप आवास आयुक्त (भूमि), अधीक्षण अभियन्ता, आगरा वृत्त, वास्तुविद नियोजक, वास्तु कला एवं नियोजन इकाई-कानपुर, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-आगरा-03, अलीगढ़, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत खण्ड प्रथन, अधिशासी अभियन्ता, उ०प्र० जल निगम (नगरीय) एटा शामिल हैं.

authorimg

अभिजीत चौहान

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

homeuttar-pradesh

एटा को जल्द मिलेगी नई आवासीय योजना, 129 एकड़ भूमि चिन्हित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *