CUET UG 2025 : इलाहाबाद यूनिवर्सिटी UG एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कल से, देखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट
Last Updated:
CUET UG 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कल शुरू हो रहा है. सीयूईटी यूजी परीक्षा देने वाले छात्र काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
CUET UG 2025: काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई तक होगा.
हाइलाइट्स
- इलाहाबाद विवि के यूजी कोर्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन 30 जून को शुरू होगा.
- समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है.
- प्रत्येक कोर्स के लिए 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित की गई है.
CUET UG 2025 : सीयूईटी यूजी 2025 रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है. इस बीच इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के 16 यूजी कोर्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन 30 जून को शुरू होगा. यूनिवर्सिटी के मेन कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में एडमिशन के इच्छुक अभ्थर्थी समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है.
कितनी है रजिस्ट्रेशन फीस
एडमिशन सेल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रत्येक कोर्स के लिए 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित की गई है. एससी-एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 150 रुपये है. पिछले शैक्षणिक सत्र में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन 6 जुलाई से शुरू हुआ था. तकरीबन 40 हजार स्टूडेंट्स ने अलग-अलग कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन किया था.
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड, कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, फोटो और हस्ताक्षर और EWS/OBC/SC/ST आरक्षण का लाभ लेने के लिए हाल में बना हुआ जाति प्रमाण पत्र लगाना होगा.

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें