पहले पूरे परिवार को बनाया मुसलमान, अब महिला पर इस्लाम कबूलने का दबाव
Last Updated:
Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में अतीक-अशरफ गैंग के नाम पर अवैध धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. यहां एक महिला का आरोप है कि प्रसिद्ध दरगाह के पीर ने उसके सास-ससुर और पति का धर्म परिवर्तन करवा दिया है…और पढ़ें
Budaun News: बदायूं में अतीक-ाहरफ़ गैंग के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल
हाइलाइट्स
- बदायूं में अतीक अशरफ गैंग के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल
- प्रसिद्ध दरगाह के पीर पर महिला ने लगाए धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का आरोप
- महिला का दावा है कि पीर ने उसके सास-ससुर और पति का धर्म परिवर्तन करवा दिया
बदायूं. बदायूं में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्रसिद्ध दरगाह के पीर पर आरोप है कि वह अतीक अरशद गैंग का सदस्य है और उसने पीड़िता के सास-ससुर और पति का धर्म परिवर्तन करवा दिया है. अब वह पीड़िता और उसकी 5 साल की बेटी पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है. पीड़िता का कहना है कि उसका पति पिछले डेढ़ साल से उससे मिलने नहीं आया है. जब वह पीर के घर गई तो उसे धमकियां दी गईं. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक भाजपा विधायक आरोपी पीर की पैरवी कर रहा है.
महिला को लगातार मिल रही धमकी
परिवार से न मिलने देने का आरोप
पूरे मामले पर पीड़िता ने कहा कि मेरे परिवार में पप्पन पीर का काफी सालों से आना-जाना है. मेरे पति भी उनके मुरीद हैं और हमारे बीच की पर्सनल बातें भी उन्हें बताते हैं. मेरे सास-ससुर, मेरे पति और पीर चाहते हैं कि मैं भी मुसलमान बन जाऊं. उनके लिए हिंदू धर्म का कोई महत्व नहीं है. पिछले डेढ़ साल से यह पीर मुझे मेरे सास-ससुर और पति से मिलने भी नहीं दे रहा है. इनका दबाव है कि मैं भी मुसलमान बन जाऊं. मुझे इन लोगों द्वारा धमकियां दी जाती हैं. मेरी 5 साल की एक बेटी है और मुझे इन लोगों से डर लगता है. मामले की शिकायत मैंने राष्ट्रपति, प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस के आला अधिकारियों से की है, लेकिन मुझे अभी तक कहीं से भी कोई राहत नहीं मिली है. पीर मुझे धमकाता था कि बरेली में अशरफ का साला है और वह उसका रिश्तेदार है. पीड़िता की मांग है कि उसे न्याय मिलना चाहिए. शिकायत के बाद जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों पर पीर के समर्थन में एक भाजपा विधायक द्वारा सिफारिश करने की भी बात कही है. फिलहाल अब इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है.

Principal Correspondent, Lucknow