पहले पूरे परिवार को बनाया मुसलमान, अब महिला पर इस्लाम कबूलने का दबाव

0
पहले पूरे परिवार को बनाया मुसलमान, अब महिला पर इस्लाम कबूलने का दबाव


Last Updated:

Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में अतीक-अशरफ गैंग के नाम पर अवैध धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. यहां एक महिला का आरोप है कि प्रसिद्ध दरगाह के पीर ने उसके सास-ससुर और पति का धर्म परिवर्तन करवा दिया है…और पढ़ें

Budaun News: बदायूं में अतीक-ाहरफ़ गैंग के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल

हाइलाइट्स

  • बदायूं में अतीक अशरफ गैंग के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल
  • प्रसिद्ध दरगाह के पीर पर महिला ने लगाए धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का आरोप
  • महिला का दावा है कि पीर ने उसके सास-ससुर और पति का धर्म परिवर्तन करवा दिया

बदायूं. बदायूं में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्रसिद्ध दरगाह के पीर पर आरोप है कि वह अतीक अरशद गैंग का सदस्य है और उसने पीड़िता के सास-ससुर और पति का धर्म परिवर्तन करवा दिया है. अब वह पीड़िता और उसकी 5 साल की बेटी पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है. पीड़िता का कहना है कि उसका पति पिछले डेढ़ साल से उससे मिलने नहीं आया है. जब वह पीर के घर गई तो उसे धमकियां दी गईं. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक भाजपा विधायक आरोपी पीर की पैरवी कर रहा है.

दरअसल, बदायूं में अतीक और अशरफ गैंग के नाम पर एक विश्व प्रसिद्ध दरगाह के पीर पप्पन पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका आरोप है कि पीर के संबंध अशरफ के साले सद्दाम से है. सद्दाम की मदद से अशरफ की जेल में मुलाकात और उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. इसमें सद्दाम को भी नामजद किया गया था और वह बदायूं जेल में भी कई बार बंद रहा था. पप्पन पीर के सद्दाम से संबंध होने के चलते एक हिंदू महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. इस चौंकाने वाले मामले के सामने आने के बाद पीड़िता ने राष्ट्रपति, भारत सरकार, यूपी के मुख्यमंत्री और एसएसपी तक को शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है.

महिला को लगातार मिल रही धमकी

महिला को लगातार पीर द्वारा धमकियां दी जा रही हैं कि अगर उसने मुस्लिम धर्म नहीं अपनाया तो उसे नहीं छोड़ा जाएगा. महिला से कहा गया कि हिंदू धर्म में बहुत भगवान हैं जबकि मुसलमान केवल एक को ही पूजते हैं. मुसलमानों में कई बच्चे पैदा करने में कोई दिक्कत नहीं है. पीड़िता के मुताबिक, पप्पन पीर अतीक अहमद और अरशद गैंग का भी सदस्य है. उसने पीड़िता के सास-ससुर और पति का भी धर्म परिवर्तन करवा दिया है. अब वह पीड़िता और उसकी 5 साल की बेटी का भी धर्म परिवर्तन कराना चाहता है. उसका पति पिछले डेढ़ साल से उससे मिलने नहीं आया है और पीर के साथ ही रह रहा है.

परिवार से न मिलने देने का आरोप

पूरे मामले पर पीड़िता ने कहा कि मेरे परिवार में पप्पन पीर का काफी सालों से आना-जाना है. मेरे पति भी उनके मुरीद हैं और हमारे बीच की पर्सनल बातें भी उन्हें बताते हैं. मेरे सास-ससुर, मेरे पति और पीर चाहते हैं कि मैं भी मुसलमान बन जाऊं. उनके लिए हिंदू धर्म का कोई महत्व नहीं है. पिछले डेढ़ साल से यह पीर मुझे मेरे सास-ससुर और पति से मिलने भी नहीं दे रहा है. इनका दबाव है कि मैं भी मुसलमान बन जाऊं. मुझे इन लोगों द्वारा धमकियां दी जाती हैं. मेरी 5 साल की एक बेटी है और मुझे इन लोगों से डर लगता है. मामले की शिकायत मैंने राष्ट्रपति, प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस के आला अधिकारियों से की है, लेकिन मुझे अभी तक कहीं से भी कोई राहत नहीं मिली है. पीर मुझे धमकाता था कि बरेली में अशरफ का साला है और वह उसका रिश्तेदार है. पीड़िता की मांग है कि उसे न्याय मिलना चाहिए. शिकायत के बाद जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों पर पीर के समर्थन में एक भाजपा विधायक द्वारा सिफारिश करने की भी बात कही है. फिलहाल अब इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

homeuttar-pradesh

पहले पूरे परिवार को बनाया मुसलमान, अब महिला पर इस्लाम कबूलने का दबाव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *