बेटे का रेप करती है देवरानी, मां ने सुनाई ऐसी कहानी, कहा- चारपाई पर लेटाकर, उसका…
Last Updated:
महिला ने एसएसपी से शिकायत करते हुए अपनी देवरानी पर आरोप लगाया है कि उसके नाबालिग बेटे को बंधक बनाकर और नशीली दवा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती है.
अलीगढ़ में चाची पर भतीजे से रेप करने का आरोप. (सांकेतिक तस्वीर)
अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रिश्ते में लगने वाली चाची ने अपने ही भतीजे के साथ घिनौना काम किया. यह पूरा मामला जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र का है. एक महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची. महिला ने एसएसपी से शिकायत करते हुए अपनी देवरानी पर आरोप लगाया है कि उसके नाबालिग बेटे को बंधक बनाकर और नशीली दवा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती है. वहीं जब वह इस बात का विरोध करता है तो जेल भिजवाने और जान से मरवाने की धमकी देती है.
महिला ने आरोप लगाया कि उसकी देवरानी उसके नाबालिग बेटे के साथ शारीरिक संबंध बनाती है. उसने बेटे को धमकी दी है कि अगर किसी को वह कुछ बताएगा तो उसे जेल भिजवा देगी. इस बात से डरकर उसने एक बार भागने की भी कोशिश की. लेकिन उसे पकड़कर पीट दिया. यह बात बेटे ने तीन जून को फोन कर मां को बताई. इसके बाद मां मुंबई चली गई. महिला ने यूपी पुलिस से रिश्ते में लगने वाली देवरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. अब यह मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा शुरू हो गई है. वहीं मां अपने बेटे की जान को लेकर चिंतित है. उसे डर सता रहा है कि उसकी देवरानी कहीं उसके बेटे के साथ कुछ गलत ना कर दे. पुलिस ने अब मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें