संगम में तैरता मिला मगरमच्छ, घाट पर मचा हड़कंप, वायरल वीडियो देख डरे लोग

0
संगम में तैरता मिला मगरमच्छ, घाट पर मचा हड़कंप, वायरल वीडियो देख डरे लोग


Last Updated:

प्रयागराज के किला घाट पर यमुना में एक मृत मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया. जल पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची. मगरमच्छ को बहाव में छोड़ दिया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

हाइलाइट्स

  • संगम में तैरता दिखा विशालकाय मगरमच्छ
  • मगरमच्छ देख डरे लोग
  • जल पुलिस और निगम की टीम ने पानी छोड़ा मगरमच्छ
प्रयागराज- प्रयागराज के संगम क्षेत्र में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच किला घाट पर एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने जब यमुना के पानी में मगरमच्छ को देखा तो वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मौके पर पहुंची जल पुलिस और नगर निगम की टीम
घटना की जानकारी मिलते ही जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. साथ ही, नगर निगम की सफाई टीम भी वहां पहुंच गई. तुरंत कार्रवाई करते हुए मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल डाला गया. शुरू में सबको लगा कि मगरमच्छ जिंदा है, लेकिन जब उसे निकट से देखा गया तो पता चला कि वह मृत है.

जाल में लपेटकर बहाव की ओर छोड़ा गया
जल पुलिस ने सावधानीपूर्वक मृत मगरमच्छ को जाल में लपेटा और फिर नदी के प्राकृतिक बहाव की दिशा में बहा दिया. अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया से क्षेत्र में किसी प्रकार का खतरा नहीं रहेगा और नदी की सफाई भी बनी रहेगी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में किला घाट पर पानी में बहता मगरमच्छ साफ नजर आ रहा है. जल पुलिस के अनुसार यह वीडियो तीन दिन पुराना है, लेकिन अब सामने आया है.

बढ़ते जलस्तर से बढ़ी सतर्कता की जरूरत
गंगा-यमुना में जलस्तर बढ़ने से जलीय जीवों की हलचल भी बढ़ गई है. ऐसे में प्रशासन को और नागरिकों को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

homeuttar-pradesh

संगम में तैरता मिला मगरमच्छ, घाट पर मचा हड़कंप, वायरल वीडियो देख डरे लोग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *