‘कांग्रेस जहां जाएगी, वहां आग लगा देगी’! बोले-अरुण गोविल, अखिलेश यादव पर भी कसा तंज

0
‘कांग्रेस जहां जाएगी, वहां आग लगा देगी’! बोले-अरुण गोविल, अखिलेश यादव पर भी कसा तंज


Last Updated:

Meerut News : इमरान मसूद के बयान पर अरुण गोविल ने कहा कि कांग्रेस जहां जाएगी वहां सोडियम की तरह आग लगा देगी. हम आग लगाने वाले नहीं, आग बुझाने वालों में से हैं. इस दौरान अरुण गोविल ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, क…और पढ़ें

सांसद और अभिनेता अरुण गोविल,

हाइलाइट्स

  • पैसे लेकर धर्मांतरण कराने से बड़ा अपराध नहीं हो सकता.
  • अरुण गोविल ने कहा कि अखिलेश यादव का धर्म से लगाव नहीं है.
  • अरुण गोविल ने कहा कि कांग्रेस जहां जाएगी वहां सोडियम की तरह आग लगा देगी.
मेरठ : जहां बलरामपुर में छांगुर बाबा के अवैध धर्मांतरण के काले कारनामे उजागर होने के बाद यूपी में हड़कंप मच गया है. वहीं यूपी सरकार भी एक्शन के मूड में है. छांगुर बाबा के मधपुर गांव में बनी 3 बीघे की आलीशान हवेली पर सीएम योगी का बुलडोजर गरज रहा है. वहीं बीजेपी के नेताओं ने भी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसी कड़ी में आज मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के सांसद और अभिनेता अरुण गोविल का बयान सामने आया है. इस दौरान अरुण गोविल ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कांवड़ यात्रा में नेम प्लेट विवाद पर भी बेबाकी से राय दी.

सांसद और अभिनेता अरुण गोविल ने कहा कि पैसे लेकर धर्मांतरण कराने से बड़ा अपराध नहीं हो सकता. ऐसे पाखंडी बाबा को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए. गौरतलब है कि छांगुर बाबा पर विदेशी फंडिंग के जरिए गरीब, असहाय और युवतियों का ब्रेनवॉश कर इस्लाम धर्म अपनाने को मजबूर करने समेत कई गंभीर आरोप हैं. यूपी एटीएस की जांच में खुलासा हुआ है कि अलग-अलग जाति और धर्म की लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने पर जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के गिरोह को 8 से 16 लाख रुपये मिलते थे.

अखिलेश यादव पर तंज
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसते हुए अरुण गोविल ने कहा कि अखिलेश यादव का धर्म से लगाव नहीं है, इसीलिए वह कांवड़ यात्रा पर तरह-तरह के तंज करते हैं. गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने पिछले दिनों कांवड़ यात्रा और यूपी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि यूपी के बड़े अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से कांवड़ तीर्थयात्रियों के लिए भोजन और स्वास्थ्य व्यवस्था करनी चाहिए. साथ ही डीएम और एसपी को कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए तैनात किया जाना चाहिए. हालांकि बीजेपी ने भी सपा सुप्रीमो के इस बयान के बाद मोर्चा खोल दिया है.

नेम प्लेट विवाद पर विरोधियों पर निशाना
नेम प्लेट विवाद पर भी मेरठ के सांसद ने बेबाकी से अपनी राय रखी. विरोधियों पर तंज कसते हुए अरुण गोविल ने कहा कि क्या आपका नाम इस काबिल नहीं है कि आपकी दुकान या ढाबे पर लिखा जाए. मेरी समझ में नहीं आता कि नाम छुपाने वाले आखिर क्या छुपाना चाहते हैं. गौरतलब है कि यूपी सरकार के नए आदेश के अनुसार कांवड़ यात्रा मार्गों पर खाने-पीने की चीजें बेचने वाली सभी दुकानों पर नेम प्लेट लगाना जरूरी होगा. हर दुकानदार को अपने नाम, पते और मोबाइल नंबर बताने होंगे. सरकार का दावा था कि इस फैसले से आस्था की पवित्रता बनी रहेगी. वहीं विपक्ष समेत एक खास समुदाय के लोग इस नियम का विरोध कर रहे हैं.

कांग्रेस जहां जाएगी, वहां आग लगा देगी
इमरान मसूद के बयान पर अरुण गोविल ने कहा कि कांग्रेस जहां जाएगी वहां सोडियम की तरह आग लगा देगी. हम आग लगाने वाले नहीं, आग बुझाने वालों में से हैं. गौरतलब है कि सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. बीजेपी और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलना इमरान मसूद की पुरानी आदत है.

वंदे भारत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए शुभ संकेत
अरुण गोविल ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मेरठ से वाराणसी तक चलाई जाएगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए यह बहुत शुभ संकेत है. गौरतलब है कि यह ट्रेन मेरठ से लखनऊ, अयोध्या होते हुए वाराणसी तक जाएगी. अरुण गोविल ने मेरठ को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने के लिए रेल मंत्री का धन्यवाद दिया.

homeuttar-pradesh

‘कांग्रेस जहां जाएगी, वहां आग लगा देगी’! बोले-अरुण गोविल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *