इस मिट्टी में लगा दें खट्टे स्वाद वाला ये फल, बहुत आसान है पूरा तरीका; नोटों से भर जाएगी तिजोरी
Last Updated:
Amla Plant Tips: जुलाई के महीने में अगर आंवला का पौधा लगा देते हैं तो यह 2 साल में आपको फल देने लगेगा. आंवला का पौधा लगाने के बाद उसकी कोई खास देखभाल करने की आवश्यकता नहीं होती. लेकिन अगर आपकी मिट्टी रेतीली या दोमट है. जल भराव नहीं होता तो यह ज्यादा फल देगा.
आंवला जोकि कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है. आंवला का इस्तेमाल अचार बनाने, मुरब्बा बनाने या फिर जैम बनाने के लिए किया जाता है. इतना ही नहीं आंवला का इस्तेमाल सौंदर्य उत्पाद बनाने के लिए भी बड़े पैमाने पर होता है.

अगर आप भी आंवला को अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहते हैं तो आंवला का पौधा आप घर पर भी लगा सकते हैं. इसे तैयार करना बेहद आसान होता है. यह बेहद कम देखभाल में फल देने के लिए तैयार हो जाता है.

अगर आपकी मिट्टी रेतीली या दोमट है. जल निकास बेहतर है. आपकी मिट्टी का ph 6.5 से लेकर 8.5 तक है. आपका क्षेत्र सूखा गर्म जलवायु वाला है तो आप आंवला का पौधा लगाकर बंपर उत्पादन ले सकते हैं.

जुलाई के महीने में आंवला का पौधा लगाने के लिए आप सबसे पहले एक गड्ढा खोदें. उसके बाद वर्मी कंपोस्ट, नदी की बालू और गड्ढे से निकली हुई मिट्टी को बराबर भाग में मिलाकर गड्ढे में भर दें. नर्सरी से लाकर आंवला का पौधा लगा दें. आंवला का पौधा सुबह या फिर शाम के वक्त ही लगाएं. हल्की सिंचाई कर दें.

आंवला के पौधे को ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं होती है लेकिन फिर भी 1 से 2 साल तक ही आंवला के पौधे को पानी देना पड़ता है. आंवला का पौधा वैसे तो बहुत कम देखभाल में तैयार हो जाता है. लेकिन महीने में एक बार की जड़ के पास गुड़ाई कर वर्मी कंपोस्ट डाल दें. ऐसा करने से इसकी ग्रोथ तेज हो जाएगी.

आंवला के पौधे से अगर जल्द फल लेना चाहते हैं तो इसकी समय-समय पर कटाई और छंटाई करते रहें. ध्यान रखें कि आंवले के पौधे पर कोई कीट हमला न करें. अगर कोई कीट दिखाई दे रहा हो तो नीम तेल का छिड़काव कर सकते हैं.

अगर आपने अच्छी किस्म का आंवला का पौधा लगाया है तो यह 2 से 3 साल में आपको फल देने लगेगा. आंवला के पौधे में अक्टूबर से लेकर फरवरी तक फल आते हैं. पौधे में जब फल आ रहे हो उस समय इसकी नियमित देखभाल करें.