Top breed buffalo : करना चाहते हैं भैंस पालन, इस नस्ल को ले आएं घर, बहाती है दूध की नदियां
Last Updated:
Murrah breed buffalo : मुर्रा नस्ल की भैंस 1 दिन में लगभग 22 से 25 लीटर तक दूध देती है. इसीलिए इसे बेहद अधिक दुग्ध उत्पादन वाली भैंस माना जाता है. यही कारण है इसे काला सोना भी कहते हैं.
क्या है बड़ी खूबियां
इंद्रजीत वर्मा बताते हैं कि मुर्रा नस्ल की भैंस की उत्पत्ति मुख्य रूप से हरियाणा को माना जाता है. बढ़ते पशुपालन व्यवसाय की वजह से पंजाब, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी मुर्रा नस्ल की भैंस का पालन किसान करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. बाजारों में ये भैंस लगभग 60 हजार रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक मिलती है.
मुर्रा नस्ल की भैंस 1 दिन में लगभग 22 से 25 लीटर तक दूध देती है इसीलिए इसे बेहद अधिक दुग्ध उत्पादन वाली भैंस माना जाता है. जो एक ब्यांत में लगभग 2800 से 3000 हजार लीटर तक का दुग्ध उत्पादन करती है. यही कारण है कि इसे काला सोना भी कहा जाता है. इसे अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग नाम जैसे खुंडी और डेली के नाम से भी जाना जाता है.