Paddy Farming Tips : धान की रोपाई कर चुके किसान, अब खेतों में एंट्री करेंगे दुश्मन, बचाएगा ये तरीका
Last Updated:
Paddy Farming tips : धान रोपाई के 15 से 20 दिन बाद ही फसलों के दुश्मन खरपतवार उगना शुरू हो जाते हैं. समय रहते इन्हें रोकना जरूरी है. नहीं रोका गया तो मेहनत और लागत दोनों की बर्बाद तय है.
जानें बेस्ट उपाय
फसल की बुवाई के बाद खरपतवार नियंत्रण जरूरी है. आजमगढ़ के कृषि एक्सपर्ट डॉ. राकेश पांडे का कहना है कि देशभर में धान की खेती करने वाले किसान रोपाई कर चुके हैं. फसल की रोपाई के दो से तीन हफ्तों के बाद खेतों में खरपतवार उग जाते हैं, जो फसलों के लिए खतरनाक हैं. खेत में उगने वाले खरपतवार चौड़ी और संकरी पत्ती वाले होते हैं. इन्हें नियंत्रित करने के लिए कुछ दवाइयां का उपयोग किया जा सकता है.
खेतों में खरपतवार नियंत्रण के लिए इसमें पोस्ट इमरजेंसी खरपतवार्नशी विशपाईरीगोल्ड सोडियम का उपयोग किया जा सकता है. इसे 80 मिलीलीटर प्रति एकड़ में डेढ़ सौ लीटर पानी में मेट सल्फ्यूरान 8 ग्राम मिला कर छिड़काव किया जा सकता है. इस दवा से चौड़ी और सकरी पत्तियों वाले खरपतवार नष्ट हो जाते हैं, जिससे फसलें खरपतवार से सुरक्षित हो जाती हैं. ध्यान रहे कि इन दवाइयां का छिड़काव हमें तेज धूप में करना चाहिए. दवा के छिड़काव के 3 से 4 घंटे तक फसलों पर किसी भी प्रकार से पानी नहीं पड़ना चाहिए.