सावन के पहले सोमवार को युवक ने रखा व्रत, पूरा होते ही रात में ऑर्डर की बिरयानी, खाने से पहले लगा चीखने
Last Updated:
Ghaziabad Latest News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सावन के पहले सोमवार को युवक ने व्रत रखा. जब शाम को उसने व्रत खोलने के लिए एक होटल से वेज बिरयानी ऑर्डर की तो, डिलीवर होने के बाद उसमें नॉन वेज निकला.
मामला नोएडा के थाना-142 क्षेत्र का है. जहां वैभव शर्मा नामक युवक एक युवक ने व्रत रखा हुआ था, जिसे खोलने के लिए उसने शाम को मशरूम पनीर वेज बिरयानी मंगाई, लेकिन जब उसने पैकेट खोला और जल्दी से उसे खाने के लिए सोचा, तो अचानक उसकी नजर गई कि यह वेज नहीं नॉनवेज बिरयानी है. जिसके बाद बिना देरी के गौरव ने पुलिस और फूड विभाग को कॉल करके इसकी शिकायत की. हालांकि बाद में रेस्टोरेंट मालिक ने वैभव से माफी मांगी.
फूड विभाग ने सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा
वैभव शर्मा ने बताया कि इस घटना की शिकायत उन्होंने पुलिस और फूड विभाग से की थी, और जब वो ‘Thalairaj Biryani’ रेस्टोरेंट पहुंचे, तो उसके मालिक ने वैभव शर्मा से काफी मांगी, और कहां की एक समय पर दो ऑर्डर तैयार थे गलती से वेज वाले के यहां नॉनवेज चला गया और नॉनवेज वाले के यहां वेज वाला चला गया था.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.