बांदा में महिला के पीछे पड़ा सांप, 3 साल में 7वीं बार डसा, डॉक्टर भी हैरान

0
बांदा में महिला के पीछे पड़ा सांप, 3 साल में 7वीं बार डसा, डॉक्टर भी हैरान


Last Updated:

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां एक महिला को सातवीं बार सांप ने डसा, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. परिजनों का कहना है कि पिछले तीन साल में सातवीं बार सांप न…और पढ़ें

Banda News: बांदा में एक महिला को पिछले तीन साल में सात बार सांप ने काटा

हाइलाइट्स

  • हमीरपुर के बाद अब बांदा में एक महिला के पीछे पड़ा सांप
  • तीन साल में महिला को सातवीं बार सांप ने काटा है
  • परिजनों का कहना है कि हर साल बारिश में ही सांप काटता है
बांदा. यूपी के बांदा जिले में एक महिला को सात बार सांप काट चुका है. सातवीं बार डसने पर उसके पति ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां अब उसकी हालत ठीक नजर आ रही है. मगर यह घटना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है. एक दिन पहले हमीरपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एक साल में एक युवती को 7 बार सांप ने काटा था.

मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के मानस चौकी का है, जहां के निवासी धर्ममणि की पत्नी रोशनी सुबह अपने घर की नाली साफ कर रही थी. तभी वहां निकले सांप ने उसकी अंगुली में काट लिया. परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. यहां उसे एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया गया. बताया जा रहा है कि करीब तीन साल से हर बारिश के मौसम में पत्नी को सांप काटता है. करीब 7 बार यह हो चुका है. यह सांप कई बार देव स्थानों में दिखा चुका है.

सांप रोशनी का पीछा नहीं छोड़ रहा

परिवार वालों का कहना है कि सांप रोशनी का पीछा नहीं छोड़ रहा है. पडोसी भी कह रहे हैं कि सांप महिला के पीछे पड़ा हुआ है. हालांकि हर बार रोशनी की जान बच गई. गुरुवार को जैसे ही सांप ने सातवीं बार डसा तो उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर भी यह देखकर हैरान है कि एक ही महिला को सांप ने सात बार काटा है. यह बातें जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए कौतुहल का विषय बनी हुई हैं.

हमीरपुर में भी युवती के पीछे पड़ा सांप 

यूपी के हमीरपुर जिले से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक 16 वर्षीय युवती को एक साल के भीतर 7 बार सांप ने डसा. परिजनों का कहना है कि युवती को काटने के बाद सांप अचानक से गायब हो जाता हैं. इसके बाद युवती का परिजनों द्वारा हर बार इलाज कराया जाता है. युवती के साथ हो रही घटना से परिजनों में दहशत का माहौल है. साथ ही ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

homeuttar-pradesh

बांदा में महिला के पीछे पड़ा सांप, 3 साल में 7वीं बार डसा, डॉक्टर भी हैरान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *